पूर्ति विभाग की कारस्तानी  मुर्दों पर मेहरबान

देवरिया बरहज तहसील के नरिया गांव में एक कोटेदार द्वारा  अनियमितता बरतने ,धोखाधड़ी कर लोगो का राशन हड़पने के संबंध में जिलाधिकारी ,मंडलायुक्त, मुख्यमंत्री, खाद्यान्न आपूर्ति विभाग को शिकायत व निरस्त करने की बात सामने आई है। 

मई 10, 2023 - 20:40
 0  115
पूर्ति विभाग की कारस्तानी  मुर्दों पर मेहरबान
the face of india

देवरिया बरहज तहसील के नरिया गांव में एक कोटेदार द्वारा  अनियमितता बरतने ,धोखाधड़ी कर लोगो का राशन हड़पने के संबंध में जिलाधिकारी ,मंडलायुक्त, मुख्यमंत्री, खाद्यान्न आपूर्ति विभाग को शिकायत व निरस्त करने की बात सामने आई है। 

आपको बताते चलें कि मईल थाना क्षेत्र के अंतर्गत नरिया गांव निवासी नागेंद्र चौहान पुत्र देव बली चौहान ने दुकान संख्या 20601190 के कोटेदार द्वारा राशन वितरण में अनियमित की शिकायत दर्ज कराई थी। इस कोटदार पर कई बार अर्थदंड लग चुका है। ग्रामीणों ने पत्र प्रार्थना पत्र देकर बरहज उप जिला अधिकारी से शिकायत किया था जिसमें दुकानदार को 24 /3/ 2022 मे 10000₹का अर्थदंड लगा।  मई 2022 मे इस क्रम में एक बार फिर अर्थदंड 5000₹ का लगा। निस्तारण व अर्थदंड किस बेस पर किया गया इसका कोई अता पता नहीं चला।
कोटेदार आज भी मृतकों का राशन उठा रहा है। जिसके अंगूठे से राशन का है ।उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। जिसका नाम उसमें दर्ज है उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है इतना मेहरबानी क्यों।
द्रोपति देवी जिनकी मृत्यु 25/05/2020m में तथा सुभांगी देवी पत्नी ठग , नरगिस पत्नी छोटक अंसारी की मृत्यु हो चुकी हैं फिर भी इनके स्थान पर दूसरों का नाम राशन कार्ड में हैं और गरीबों का राशन हड़पने वाले हड़प लिए हैं। नरगिस के पूरे परिवार की मृत्यु हो चुकी लेकिन उसकी जगह मंजू देवी राशन खा रही है। तीजा देवी पत्नी गोरख चौहान की मृत्यु हो चुकी है फिर भी उसका राशन उठ रहा है। मृतक व्यक्तियों का भी नाम दूसरे के कार्डों में पढ़ चुका है उसके यूनिट का भी खाद्यान्न आखिर कौन खड़ा है। इन धोखाधड़ी के मामले में शासन, प्रशासन को शिकायत दर्ज कर उक्त धाराओं में  467/468/471/409/406 भा. द. वि. तथा 7 क. ए. के तहत कार्य वही करने व अधोहस्तक्षर  अवगत कराने की मांग किया है। क्योंकि इसके पहले की कार्यवाही हवाहवाई साबित हुई।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow