Updated: 26/06/2021 at 12:14 PM

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज 36 साल के पूरे हो चुके हैं। 26 जून 1985 को जन्मे अर्जुन कपूर आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। अर्जुन अपनी रीयल लाइफ के अलावा आज कल काफी सुर्खियों में रहते हैं। कभी वह अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोरा को लेकर खबरों में रहते हैं, तो कभी परिवार के साथ उनके रिश्तों की चर्चा होने लगती है। अर्जुन कपूर और बोनी कपूर के रिश्तों के बारें में तो सभी जानते है। पिछले दिनो बोनी कपूर और दिवंगत मां मोना के बारे में एक्टर ने खुलकर बात की। इस बातचीत में अर्जुन कपूर ने बताया कि वो बोनी कपूर को अपनी मां को धोखा देकर श्रीदेवी से दूसरी शादी करने पर कभी माफ नहीं कर पाएंगे। हालांकि एक वक्त था जब अर्जुन श्रीदेवी से बेहद नफरत करते थे पर अब हालात अलग हैं।एक वक्त पर अर्जुन अपनी सौतेली मां श्रीदेवी को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे। लेकिन श्रीदेवी के निधन पर अर्जुन अपने पिता बोनी कपूर के साथ हर कदम पर खड़े रहे थे। श्रीदेवी के निधन की खबर मिलते ही अर्जुन तुरंत अपने पिता को संभालने के लिए मुंबई से दुबई पहुंच गए थे। वहां से श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लेकर भारत वापस आए थे। अर्जुन के इस व्यवहार को देखकर हर कोई दंग रह गया था। जब अर्जुन से पूछा गया कि आपने श्रीदेवी के निधन पर अपने पिता के पास पहुंचकर हीरो जैसा काम किया था। तो इस बात पर अर्जुन ने कहा, ‘हीरो, आपने बहुत बड़ा शब्द बोल दिया है। मैं समझ रहा हूं कि आप कहना क्या चाहते हैं। लेकिन मैं किसी काम को ये सोचकर नहीं करता कि लोग मेरे बारे में क्या कहेंगे। मुझे जो सही लगता है मैं वो ही करता हूं। ये सारे विचार सिर्फ दिल को दुखाते हैं।’ अपने दुबई जाने के फैसले पर अर्जुन ने कहा, ‘मैं ये सोचकर खुश हूं कि मैंने अपने दिल की सुनी।लेकिन मैं कभी नहीं चाहूंगा कि मेरे दुश्मन के साथ भी कभी ऐसा कुछ हो। अगर मेरी मां होती तो वो भी मुझे यही करने को कहतीं। मैंने कोई हीरो जैसा काम नहीं किया। आपको बता दें कि अर्जुन कपूर मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर के बेटे हैं। अर्जुन कपूर ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2012 में आयी फिल्म इश्कज़ादे से की थी। इससे पहले उन्होंने बतौर असिसटेंट डायरेक्टर कई फिल्मों में काम किया था। हाल ही में अर्जुन कपूर की फिल्म सरदार का ग्रैंडसन रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ नीना गुप्ता और रकुलप्रीत सिंह नजर आयी थी। अर्जुन कपूर अब अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस और एक विलन रिटर्न्स में नजर आएंगे।
First Published on: 26/06/2021 at 12:14 PM
विषय
कमेंट करे
Subscribe
Login
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments