जिला युवा संसद का आयोजन राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान मुंबई में हुआ संपन्न

Updated: 20/03/2023 at 12:42 PM
राष्ट्रीय-कौशल-प्रशिक्षण-संस्थान

2000 युवाओं ने ताली बजाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया, दै. मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान ने अपने संबोधन में कहा कि युवा हमारे देश के भविष्य हैं। उनका मागदर्शन करना हम सभी का कर्तव्य..

मुंबई। नेहरू युवा केंद्र मुंबई, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय, भारत सरकार और राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान, मुंबई (NSTI, Mumbai) के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 17 मार्च 2023 को भारत की जी -20 की अध्यक्षता के अवसर पर जिला युवा संसद का आयोजन राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान, मुंबई में, मा. यशवंत मानखेड़कर, उपनिदेशक, नेहरू युवा केंद्र मुंबई के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (NSTI), मुंबई यह प्रशिक्षण महानिदेशालय, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित है। एन. एस. टी. आई. का मुख्य उद्देश्य हमारे देश में आई. टी. आई. के प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण देना है। इसके अलावा संस्था ने हाल ही में राष्ट्र के लिए कौशल निर्माण में 50 गौरवशाली वर्ष पूरे किए हैं। राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान कार्यक्रम का उद्धघाटन मा. डी कार्तिकेयन-क्षेत्रीय निदेशक (NSS), मा. केतन पटेल, क्षेत्रीय निदेशक (NSTI, Mumbai), प्रकाश कुमार मनुरे, राज्य निदेशक, नेहरू युवा केंद्र संगठन, महाराष्ट्र व गोवा राज्य, मा. यशवंत मानखेड़कर, उपनिदेशक, नेहरू युवा केंद्र मुंबई, दै. मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान, नारी सम्मान संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुंदरी ठाकुर, श्री आशुतोष पांडेय -जिला युवा पुरस्कारी आदि अतिथिगण द्वारा दीपप्रज्जवल्लन करके किया गया कार्यक्रम की शुरुआत। मा. यशवंत मानखेड़कर, द्वारा अतिथियों को सम्मान चिन्ह दे कर किया गया सम्मानित। बता दें कि भारत सरकार नेहरू केंद्र मुंबई में 2000 युवाओं ने ताली बजाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया, अतिथियों ने सभी युवाओं और यशवंत जी का धन्यवाद किया। इस दौरान दै. मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान ने अपने संबोधन में कहा कि युवा हमारे देश के भविष्य हैं। उनका मागदर्शन करना हम सभी का कर्तव्य, साथ ही युवाओं को सिर्फ अपने भविष्य पर ध्यान देना चाहिए ताकी हमारा देश तरक्की हो सके।
First Published on: 20/03/2023 at 12:42 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में महाराष्ट्र सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Welcome to The Face of India