युवा उत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

Updated: 15/09/2023 at 7:34 PM
युवा उत्सव

दमोह :  ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह में प्राचार्य डॉ. के.पी.अहिरवार के मार्गदर्शन तथा एडवोकेट पंकज हर्ष श्रीवास्तव एवं श्री ब्रदी प्रसाद गर्ग के आतिथ्य में महाविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव के अन्तर्गत विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। प्रतियोगिता में एकल गायन (सुगम, शास्त्रीय) में कु. अनुश्री सोनी प्रथम, एकल वादन (परकुशन) में ओंमकार सेन प्रथम, एकल वादन (नान परकुशन) में हर्ष पटेल प्रथम, एकल गायन (पाश्चत्य) में ऋतु पोरिया प्रथम, समूह गायन (भारतीय) में हर्ष पटेल गु्रप एवं समूह गायन (पाश्चात्य) आफरीन बानों ग्रुप प्रथम स्थान पर रहे।  निर्णायक मंडल में श्री इरफान खान, श्रीमती एन.पदमा कुमार, श्रीमती नाजनीन बेगम, डॉ. प्रियन्का चौहान, कु. निकिता जैन रही। कार्यक्रम में डॉ. हरिओम दुबे (युवा उत्सव प्रभारी),  डॉ. के.के.कोरी (कार्यक्रम संयोजक), डॉ. कमल चौरसिया, डॉ. इन्दिरा जैन, श्री अनिल जैन, डॉ. नेहा जैन, कु. एकता मसीह, कु. निहारिका चौरसिया, श्रीमती दुर्गा अहिरवार एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार डॉ. अनिल यादव ने किया।

First Published on: 15/09/2023 at 7:34 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में मध्य प्रदेश सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Welcome to The Face of India