विश्व शक्तिशाली नेताओं में एक थी इंदिरा गांधी डॉक्टर धर्मेंद्र पांडे

Updated: 19/11/2023 at 3:21 PM
IMG-20231119-WA0010

विश्व की शक्तिशाली नेताओं में से एक थी इंदिरा गांधी – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती

सलेमपुर, देवरिया । देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का आयोजन कर मनाई गई। सम्बोधित करते हुए जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि इंदिरा गांधी विश्व की शक्तिशाली नेताओं में से एक थी। उन्होंने पाकिस्तान को उसकी हैसियत बताते हुए उसके दो टुकड़े कर बांग्लादेश को अलग राष्ट्र बनवाया। देश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम लागू कर इंदिरा गांधी ने देश को विकसित देश राष्ट्र बनाने का काम किया।भारत का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया।आज उनके नीतियों व सिद्धान्तों पर चलकर ही देश आगे बढ़ा है। इस दौरान चंद्रमोहन पांडेय, रामविलास तिवारी,संजय गुप्त, लालसाहब यादव, सत्यम पांडेय, अखिलेश मिश्र, डॉ याहिया अंजुम,मनोज पांडेय, गणेश मिश्र, सैयद फिरोज अहमद, अभितिज पासवान ,विजय चतुर्वेदी, दानिश अंसारी ,योगेंद्र प्रसाद आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

First Published on: 19/11/2023 at 3:20 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में राज्य सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Welcome to The Face of India