जीवन शैली कॉन्वेंट विद्यालय का वार्षिक उत्सव हुआ संपन्न

Updated: 18/12/2023 at 1:15 PM
Lifestyle Convent School's annual function concludes
बरहज, देवरिया। नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या 17 में जीवन शैली कॉन्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निखिल प्रताप सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। जीवन शैली कॉन्वेंट विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें अमर शहीदों को लेकर लेकर बच्चों ने जो कार्यक्रम प्रस्तुत किया वह सराहनीय रहा दर्शक दीर्घा के लोगों ने इस कार्यक्रम की भुरी भुरी प्रशंसा की विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा लोकगीत, डांस, सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करने वाले नाटक भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के के के पाठक, अतेंद्र कुमार , अमरनाथ सिंह ,रवि कुमार ,सत्यम पाठक, अनुष्का, पूजा ,काजल ,मीनू, मानसी, नेहा, रंजू एवं अभय कुमार पांडे, विनय मिश्र, एवं अभिभावक गण काफी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज उपाध्याय ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया ।कार्यक्रम का संचालन के के पाठक द्वारा किया गया।

18 दिसंबर से होने वाली परीक्षा का महाविद्यालय शिक्षक करेंगे बहिष्कार
First Published on: 18/12/2023 at 1:15 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में राज्य सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Welcome to The Face of India