संगठन विस्तार के लिए आप कार्यकर्ताओं ने किया कार्यकारी बैठक

Updated: 04/08/2024 at 8:55 PM
1001512135

देवरिया। जनपद में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन विस्तार के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यकारी बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जिला कलेक्ट्रेट के अधिवक्ता कक्ष के कमरा न. 40 में आयोजित किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के विस्तार के लिए रणनीतियां तैयार करना था साथ ही आने वाले समय में संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाना था। बैठक को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिनारायन चौहान ने कहा कि संगठन विस्तार के लिए हम लोग गांव गांव जाकर लोगो को पार्टी के कार्यों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के साथ जो बीजेपी पार्टी अन्याय कर रही है उसको जनता तक पहुंचाया जाएगा।इस बैठक में महासचिव रविन्द्र चौरसिया, सुरेन्द्र वर्मा, मंगेश गुप्ता, वरुण सिंह बघेल, विद्यासागर, मो. रफीक, प्रो.रामप्रसाद तिवारी, रवि प्रताप सिंह, सुरेश अग्रवाल, जितेंद्र यादव,राकेश पाठक, अमित कुमार भारती, अशोक गुप्ता एवं सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व सदस्य उपस्थित रहे।

First Published on: 04/08/2024 at 8:55 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में उत्तर प्रदेश सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India