पी.ओ. स्टाफ की टीम ने 7 साल से भगोड़े अपराधी को किया गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मोहित हाण्डा के निर्देश अनुसार जिला में पी.औ./ बेल जंपर को पकड़ने का विशेष अभियान चलाया हुआ है।

जगाधरी-यमुनानगर,
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मोहित हाण्डा के निर्देश अनुसार जिला में पी.औ./ बेल जंपर को पकड़ने का विशेष अभियान चलाया हुआ है। इन्हीं निर्देशानुसार कार्य करते हुए पी.ओ. स्टाफ की टीम ने भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसको आज न्यायालय में पेश किया गया।
इंचार्ज उप निरीक्षक राजपाल ने बताया कि उन्होंने भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने भगोड़े अपराधी जितेंद्र उर्फ लक्ष्मी चंद वासी विष्णु नगर फर्कपुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को मुकदमा नंबर 112/13 U/S 498-A,406,323, 506,IPC थाना शहर यमुनानगर में माननीय अदालत श्रीमती सुमित्रा कादयान जेएमआईसी जगाधरी द्वारा दिनांक 21.10.2016 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। भगोड़े अपराधियों के खिलाफ के आईपीसी की धारा 174 ए के तहत मुकदमा दर्ज था। भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?






