Aaj ki Bahoo Mange Insaf : भोजपुरी फिल्म 'आज की बहू मांगे इंसाफ' का फर्स्टलुक जारी

अम्बर मूवीज के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म 'आज की बहू मांगे इंसाफ' का फर्स्टलुक पिछले दिनों मोतीलाल नगर (गोरेगांव, मुम्बई) स्थित पी एन बी क्रिएसन्स स्टूडियो में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चार्ली2 के रूप में मशहूर हीरो राजन कुमार की उपस्थिति में जारी किया गया।

मई 7, 2023 - 12:01
मई 7, 2023 - 12:02
 0  26
Aaj ki Bahoo Mange Insaf : भोजपुरी फिल्म 'आज की बहू मांगे इंसाफ' का फर्स्टलुक जारी
Aaj ki Bahoo Mange Insaf

मुंबई, अम्बर मूवीज के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म 'आज की बहू मांगे इंसाफ' का फर्स्टलुक पिछले दिनों मोतीलाल नगर(गोरेगांव,मुम्बई) स्थित पी एन बी क्रिएसन्स स्टूडियो में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चार्ली2 के रूप में मशहूर हीरो राजन कुमार की उपस्थिति में जारी किया गया।

नारी सशक्तिकरण की आवाज़ बुलंद करती इस फिल्म के निर्माता प्रमोद पलाश, सह निर्माता सीमा कुमारी व रमेश दुबे, गीतकार सन्तोषपुरी, संगीतकार अमन श्लोक, डीओपी मनीष मुस्कान, एडिटर नकुल के प्रसाद और प्रचारक समरजीत है। भोजपुरी फिल्मों के जानेमाने लेखक व निर्देशक कुमार विकल के निर्देशन में बनी इस भोजपुरी फिल्म के मुख्य कलाकार अवध सिंह, वैशाली शर्मा, शिवानी, रणधीर चंद्रवंशी, संतोष साहनी, रमेश दुबे, सचित कुमार, विक्रम, घरावन बिहारी, सुभाष कुमार, राहुल पाण्डेय, देवेंद्र कुमार, किरण साह, सीमा सरगम, मोना, गुड़िया, जीतेन्द्र सिंह और मोनू दिलदार आदि हैं।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow