▪️श्रवण शर्मा / मिरा-भाईंदर शहर
शहर के विकास की बढती गतिबियों को देखकर अपराधी तत्व भी सक्रिय हो गए हैं। परंतु एमबीवीवी पुलिस प्रशासन के आयुक्त सदानंद दाते के अधिनस्त पुलिस कर्मचारी भी अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार गत् दिनों अपराध शाखा के एक पुलिस कर्मचारी मनोहर तावरे को गुप्त जानकारी प्राप्त हुई कि, कोई व्यक्ति दिल्ली दरबार नामक होटल के समीप देशी पिस्तौल बेचने की कोशिश कर रहा है।
सूचना प्राप्त होते ही मनोहर तावरे ने क्राईब्रांच के उच्चाधिकारियों से चर्चा की।
संबंधित क्षेत्र के क्राईब्रांच अधिकारी राहुल राख के नेतृत्व में उपरोक्त कार्रवाई की गई।
तत्पश्चात उनके मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक नितिन बेन्द्रे की टीम में सामिल सुरेश राणे, प्रवीणराज पवार, संग्राम गायकवाड और सुशील पवार ने सशंकित 23 वर्षीय युवक परमानंद रमेश मातरे को हिरासत में लिया। आरोपी व्यक्ति नागपुर के सुभाष नगर का रहिवासी है। काशिमिरा पुलिस स्टेशन में आरोपी से जानकारी प्राप्त करने के बाद गुन्हा रजिस्टर क्रमांक । ८८७ भारतीय संविधान की धारा ८ / २५ (१), (अ) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से गहन पूछताछ के बाद ४ देशी रिवाल्वर और ६ कारतूस सहित १ लाख ३० हजार रुपये का मालमुद्दा जब्त किया गया है। मामले की जांच संबंधित पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक नितिन बेंद्रे कर रहे हैं। ऐसी जानकारी पुलिस आयुक्तालय द्वारा प्राप्त हुई है।
Discussion about this post