Actor Aniruddh Dev को 55 दिनों के बाद मिली अस्पताल से छुट्टी, मेडिकल स्टाफ हो गए इमोशनल

Updated: 26/06/2021 at 11:57 AM
WhatsApp Image 2023-06-10 at 3.23.13 PM
जया गुरव टीवी इंडस्ट्री के अभिनेता अनिरुध दावे को मिली खुशखबरी , पटियाला बेब्स शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर अनिरुद्ध के कुछ हफ्ते पहले अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई थी। तब से अनिरुद्ध दवे अस्पताल में भर्ती थे और उनको लेकर सभी चिंतित थे। लगातार फैन्स अभिनेता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे। अब 55 दिनों के बाद अभिनेता अनिरुद्ध दवे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने ट्विटर पर ये खुशखबरी शेयर की है। अनिरुद्ध दवे को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। तभी से लगातार वो हॉस्पिटल में एडमिट थे और उनका इलाज चल रहा था। अब टीवी एक्टर ने डिस्चार्ज होने के बाद सभी को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद भी दिया है। अपनी पोस्ट में एक्टर ने लिखा, ’55 दिनों के बाद ऐसा इमोशनल पल मुझे चिरायु अस्पताल से छुट्टी मिली.. प्यार महसूस हो रहा है। सबका शुक्रिया, ऑक्सीजन नहीं अब खुदकी सांस ले रहा हूं। जिंदगी आ रहा हूं मैं। अनिरुद्ध दवे ने इस मैसेज के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें वो अस्पताल के कर्मचारियों के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। सफेद कुर्ता पहने अभिनेता पहले से स्वस्थ लग रहे हैं। Actor Aniruddh Dev को 55 दिनों के बाद मिली अस्पताल से छुट्टी, मेडिकल स्टाफ हो गए इमोशनल 23 अप्रैल को अनिरुद्ध ने इंस्टाग्राम पर बताया था कि उन्हें COVID-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि, उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद एक्टर को आईसीयू में ले जाना पड़ा। माही विज, निया शर्मा, किश्वर मर्चेंट, नकुल मेहता, गौरव शर्मा और हितेन तेजवानी सहित कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की थी। टीवी सीरियल शक्ति अस्तित्व के अहसास की फेम अभिनेता अनिरुद्ध दवे ने कुछ दिन पहले अस्पताल से एक और इमोशनल पोस्ट किया था। अभिनेता अनिरुद्ध दवे ने बताया था कि वो अब खतरे से बाहर है और आईसीयू में ठीक हो रहे है। इंस्टाग्राम हैंडल पर अनिरुद्ध दवे ने अपनी पत्नी को एक लंबा दिल छू लेने वाले नोट लिखकर बर्थडे की बेस्ट विशेज दी थीं।
First Published on: 26/06/2021 at 11:57 AM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में मनोरंजन सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Welcome to The Face of India