अंकिता पाठक – THE FACE OF INDIA
भारती सिंह तथा हर्ष लिम्बाचिया अपने आने वाले बच्चें की खबर को पूरी दुनिया के सामने घोषित करने से पहले कुछ महीनों तक छुपाकर रखना चाहते थे। भारती सिंह अगले महीनें में अपने तथा हर्ष लिम्बाचिया के बच्चे को जन्म देंगी…
• Comedian Bharti Singh: कॉमेडियन भारती सिंह के फैन्स के लिए एक खुशखबरी है। पिछले कुछ दिनों से भारती सिंह की फैमिली प्लानिंग को लेकर चर्चा में थीं। खबर थीं कि कॉमेडियन भारती सिंह तथा उनके पति हर्ष लिम्बाचिया अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे थे। हालांकि जब भारती सिंह से इस बारे में पूछा था तो उन्होंने इस बात को साफ इंकार कर दिया था। उनका ये कहना था कि अगर प्रेग्नेंसी की खबर सच होती तो वह ऐसी कोई बात नहीं छिपाएंगे। फ़िर भारती सिंह ने दिसंबर 2021 में इंस्टाग्राम पर इस बात की घोषणा की थी। भारती ने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें यह घोषणा की गई थी कि वह वास्तव में गर्भवती हैं। जिससे यह भी जाहिर है कि कपल को लेकर आ रही खबरें सही थीं। हालांकि भारती सिंह तथा हर्ष लिम्बाचिया इसे दुनिया के सामने घोषित करने से पहले कुछ महीनों तक छुपाकें रखना चाहते थे। भारती सिंह इस साल अपने तथा हर्ष लिम्बाचिया के बच्चे को जन्म देंगी। कॉमेडियन भारती सिंह की ड्यू डेट अप्रैल की एंड या मई की शुरुआत बताई जा रही है।
यह भी देखें – Summer Fashion Update 2022 – देखिए यामी गौतम का यह समर लुक, आप भी करे ट्राई।
भारती सिंह की शादी को अब 4 साल पूरे हो गए हैं। भारती सिंह ने राइटर हर्ष लिम्बाचिया से 3 दिसंबर, 2017 को शादी की थी। दोनों की शादी के सारे फंक्शन 5 दिन गोवा में चले थे। भारती सिंह ने 3 साल छोटे हर्ष से सालभर डेटिंग करने के बाद शादी का फैसला लिया था। शादी के बाद दोनों 25 दिन के हनीमून पर भी गए थे।
आपको बता दें कि भारती तथा हर्ष टीवी इंडस्ट्री के जानेमाने कॉमेडियन तथा एंकर हैं। फिलहाल अभी भारती कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो में भी नजर आ रही हैं। हाल ही में ये कपल बिग बॉस के 15 में भी नजर आया था।
Discussion about this post