Brahmastra Story Leak: बायकॉट के बीच लीक हुई ‘ब्रह्मास्‍त्र’ की कहानी |

Updated: 22/08/2022 at 1:05 PM
21_08_2022-brahmastra_story_leak_22997580_91930384
काजल गुप्ता – THE FACE OF INDIA  ब्रह्मास्‍त्र’ फिल्‍म की कहानी लीक होने का दावा किया जा रहा है। रणवीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्‍त्र’ 9 सितंबर को रिलीज होने वाली है । बायकॉट की जहां मांग हो रही है , वही ‘केसरिया’ पर जमकर इंस्‍टाग्राम रील्‍स बन रहे हैं। 8 साल के बाद इस फिल्म की कहानी में हर किसी की दिलचस्पी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ अमिताभ बच्चन, मौनी राय, नागार्जुन और दीपिका पादुकोण शाहरुख खान की भी चर्चा हैं । इस फिल्म की ट्रेलर देखकर हर किसी को पता चल गया है कि मोनी रॉय इस फिल्म में विलेन है। सोशल मीडिया पर यह फिल्म लीक होने का दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि फिल्म की असली विलेन मोनी राय नहीं ,बल्कि आलिया भट्ट हैं। Brahmastra यह फिल्म मजेदार ही नहीं, बल्कि ड्रामा से भरपूर है । टीजर-ट्रेलर से यह बात पहले पता चल गयी है कि रणबीर कपूर इस फिल्म में शिवा का अभिनय कर रहे हैं, जो अग्नि अस्त्र है । फिल्म के ट्रेलर में अमिताभ बच्चन शिवा को यह समझाते हैं कि वह खुद अग्नि अस्त्र हैं । ट्रेलर में आलिया भट्ट को एक सीधी-सादी लड़की के रोल में दिखाया गया है। लेकिन युजर्स का दावा है कि आलिया ही विलेन है। क्या है ब्रह्मास्‍त्र की कहानी : सोशल मीडिया के यूजर्स के मुताबिक , फिल्म की विलेन ईशा है यानी कि आलिया भट्ट जो शिवा के सहारे सभी अस्त्रों तक पहुंचना चाहती है । कुछ लोगों का यह भी दावा है कि आलिया भट्ट खुद भी एक अस्त्र है। फिल्म के रिलीज होने के बाद ही इस बात का खुलासा हो सकता है। दीपिका पादुकोण का क्या रोल है इस फिल्म में :- दीपिका पादुकोण के रोल को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन समझा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण फिल्म में ‘जलअस्त्र’ के रोल में नजर आयेंगी । अमिताभ बच्चन कहानी में  शिवा के गुरु बने हैं।

यह भी पढ़े – Boycott Shamshera : रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ बॉयकॉट शमशेरा

शाहरुख खान का क्या रोल है इसकी फिल्म में :- बताया जा रहा है कि शाहरुख खान ब्रह्मास्त्र की शुरुआत शाहरुख खान के किरदार से होगी । वह फिल्म में 15 से 20 मिनट के ही किरदार में दिखेंगे । शाहरुख खान इस फिल्म में वैज्ञानिक के किरदार में नजर आएंगे जो कि एक एनर्जी सोर्स की खोज कर रहा है । यह एनर्जी सोर्स ब्रह्मास्त्र हैं । इस फिल्म को लेकर खुलासा :- इस फिल्म में मोनी राय ब्रह्माशास्त्र पाकर दुनिया पर राज करना चाहती हैं। वो ब्रह्माशास्त्र पाने के लिए शाहरुख खान की हत्या कर देती हैं। मोनी राय को ब्रह्माशास्त्र नहीं मिल पाता हैं। ब्रह्मास्‍त्र को पाने के लिए मौनी के किरदार को इन सभी अस्‍त्रों को पाना होगा और इनके रक्षकों को हराना होगा।
First Published on: 22/08/2022 at 1:05 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में मनोरंजन सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Welcome to The Face of India