Categories: मनोरंजन

कपिल का शो बंद होते ही भारती सिंह को भूले लोग, कॉमेडियन बोली- जल्दी आना पडेगा

जया गुरव | मुंबई –
मशहूर् अभिनेत्री जिन्हें लाफ्टर क्विन के नाम से जाने जाते है, द फेमस कपिल शर्मा शो की कॉमेडियन भारती सिंह को शो बंद होने का बड़ा नुकसान भारती को हुआ है, दरअसल शो के बंद होने के बाद अब भारती सिंह को लोगों ने पहचानना बंद कर दिया है। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो आप यहाँ देख सकते हो। यह वीडियो बीते बुधवार का है।
आप देख सकते हो इस वीडियो में भारती सिंह मार्केट में मास्क लगाए हुए नजर आ रही हैं। इसी बीच उनके सामने से कई लोग निकलते हैं, लेकिन इनमे से कोई भी उनको पहचान नहीं पाता। वहीँ इसके बाद एक रिपोर्टर उनसे पूछता है, कि भारती आपके शो का कमबैक कब होगा। इसके जवाब में भारती कहती हैं अब तो जल्दी ही आना पड़ेगा लोग तो पहचान ही नहीं रहे। आप सभी को बता दें कि भारती सिंह ने अपने करियर की शुरुआत सोनी टीवी पर आने वाले मशहूर शो इंडियन लाफ्टर चैलेंज से की थी। दरअसल आज भी लोग भारती सिंह को लल्ली के नाम से पुकारते हैं।इन दिनों भारती सिंह डांस दीवाने 3 शो पर होस्ट के रूप में नजर आ रही हैं। लेकिन भारती को लोग द कपिल शर्मा शो में देखना पसंद करते हैं। भारती ने हमेशा अपने अलग-अलग किरदार से कई शो में अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसाया हैं। वैसे कपिल के शो में भारती के अलावा कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा सहित अन्य कलाकार भी दिखाई देते हैं।

TFOI Web Team