Kiran Kher Birthday : मशहूर अभिनेत्री किरण खैर को दी अनुपम खैर ने प्यार भरे लफ़्ज़हो मे दी जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं.

Updated: 14/06/2021 at 6:53 PM
WhatsApp Image 2023-06-10 at 3.23.13 PM
जया गुरवमशहूर बॉलीवुड की अभिनेत्री और लोकसभा सदस्य की मेंबर किरण खेर आज (14 जून) अपना जन्मदिन मना रही हैं। बता दे वह देवदास सहित हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रही हैं। आज उनका जन्मदिन है और इस खास मौके पर उनको बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। अब उनके पति अनुपम खेर ने भी पोस्ट शेयर कर बर्थडे विश किया है। अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर उनके साथ प्यारी तस्वीरें पोस्ट की हैं और साथ ही में दिल को छू जाने वाला कैप्शन शेयर किया है, जिसमें उन्होंने किरण की क्वालिटीज़ का जिक्र किया है।कैप्शन में अनुपम ने लिखा,हैप्पी बर्थडे डियर Kirron !! भगवान आपको लंबी और स्वस्थ जिंदगी दें.ईश्वर आपको दुनिया की सारी खुशियां दे.पूरी दुनिया में लोग आपको उस चीज के लिए प्यार करते हैं जो आप हैं.आप ईमानदार, निष्पक्ष और स्पष्टवादी हैं.आप जीवन की हर स्थिति का सामना अद्भुत शक्ति और आकर्षित तरीके से करती हैं.स्वस्थ और सुरक्षित रहें! बता दे अनुपम द्वारा साझा किए गए एल्बम में, किरण और अनुपम अपने कुछ स्पेशल लोगों के संग पोज देते नजर आ रहे हैं, जिसमें रॉबर्ट डी नीरो, ब्रैडली कूपर और दलाई लामा शामिल हैं। पोस्ट में अनुपम ने पूरे खेर खानदान के साथ एक प्यारी पारिवारिक तस्वीर और एक तस्वीर शामिल की, जिसमें किरण लोकसभा में बोल रही हैं। उनकी इस पोस्ट पर किरण और अनुपम के फैंस भी शुभकामनाएं दे रहे हैं। गायक हरिहरन ने भी कमेंट करते हुए लिखा, “किरण जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं!”
First Published on: 14/06/2021 at 6:53 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में मनोरंजन सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India