डीप नेक टॉप में मोनालिसा की कातिलाना अदाएं

Updated: 20/09/2022 at 12:27 PM
297607492_1191655564900628_7240448134922193483_n-1
भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार मोनालिसा अपनी बोल्ड अदाओं से फैन्स को दीवाना बना देती हैं। फिल्मों में वह अपनी ग्लैमरस अदाएं तो बिखेरती ही हैं, साथ ही सोशल मीडिया पर भी आए दिन अपने जलवे बिखेरती हैं। मोनालिसा इंस्टाग्राम पेज पर फैन्स के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। एक बार फिर से वह अपनी हॉटनेस से इंटरनेट का पारा बढ़ाती दिखीं। उनकी इन तस्वीरों पर फैन्स के खूब कमेंट्स आए हैं जो उनके हुस्न की तारीफे करते नहीं थक रहे।बोल्ड लुक में मोनालिसा ने शेयर की तस्वीरेंमोनालिसा ने कई तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने पिंक कलर का डीप नेक बैकलेस क्रॉप टॉप पहना हुआ है। इसके साथ डेनिम कैरी किया। उन्होंने हल्का मेकअप किया और गले में एक पतली सी चेन पहनी है। खुले बालों में मोनालिसा का लुक गॉर्जियस है। कुछ ही घंटे में मोनालिसा के इस पोस्ट पर हजारों लोगों ने लाइक्स किए हैं।Monalisa bhojpuri actressयूजर्स के कमेंट्सएक यूजर ने मोनालिसा की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा, ब्यूटीफुल और गॉर्जियस। एक अन्य ने लिखा, हॉटनेस बहुत ज्यादा हो गया है। एक यूजर लिखते हैं, बहुत दिनों बाद अपना बोल्ड लुक दिखाया है। एक फैन कहते हैं, मैम आपकी सारी फिल्में देखता हूं।बिग बॉस में ले चुकीं हिस्सासोशल मीडिया पर मोनालिसा को 50 लाख यूजर्स फॉलो करते हैं। उनके इस लेटेस्ट पोस्ट पर खबर लिखे जाने तक 94 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। बता दें कि मोनालिसा भोजपुरी के साथ ही कई हिंदी टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने बिग बॉस 10 में हिस्सा लिया था। इसके अलावा नच बलिए 8 में भी डांस से दम दिखाया था। हाल ही में वह स्टार प्लस के शो स्मार्ट जोड़ी में पति के साथ नजर आई थीं।
First Published on: 20/09/2022 at 12:27 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में मनोरंजन सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India