Updated: 02/02/2023 at 10:54 AM

आम्रपाली दुबे ने किया अलग अंदाज में बर्थडे विश Nirhua Birthday: भोजपुरी सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकार और एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ ‘निरहुआ’ आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा में अपनी जबरदस्त एक्टिंग और टैलेंट के दम पर नाम बनाने वाले ‘निरहुआ’ के जन्मदिन पर सुबह से ही सिनेमा के तमाम कलाकारों समेत उनके लाखों चाहने वाले फैंस भी उन्हें जमकर बधाई दे रहे है। इन बधाइयों के सिलसिले में एक बर्थडे विश ऐसी भी है, जो काफी हाइलाइट हो रही है। यह बर्थडे विश भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की तरफ की गई है। आम्रपाली दुबे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमे दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की कुछ पुरानी तस्वीरें देखी जा सकती है। इस वीडियो में एक भोजपुरी गाने को भी शामिल किया गया है।
यह भी देखें – Priyanka Chopra Daughter Face : देखिये प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती की पहली तस्वीर, इतनी क्यूट कि हर कोई हो जाएँ फैन

आम्रपाली दुबे ने बताया सपनों का राजा
आम्रपाली दुबे ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे सपनों के राजा @दिनेश लाल यादव , हमेशा खुश रहिए, स्वस्थ रहिए, दीर्घायु रहिए और सब के दिलों पर ऐसे ही राज करते रहिए।”दोनों कलाकारों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं।आपको बता दें कि ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी काफी पसंद की जाती है। इन दोनों कलाकारों ने एक साथ कई फिल्मों में काम भी किया है। आम्रपाली दुबे ने अपने करियर की शुरुआत निरहुआ के साथ ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से की थी। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। सब से लेकर अबतक इनकी केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते हैं। ये दोनों कलाकार एक-दूसरे के जन्मदिन पर बर्थडे विश और फोटो भी शेयर करते रहेट है। जिन्हें फैंस भी ने काफी पसंद करते हैं।First Published on: 02/02/2023 at 10:54 AM
विषय
कमेंट करे
Subscribe
Login
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments