Filmmaker Ayesha Sultana के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज

Updated: 12/06/2021 at 10:53 AM
WhatsApp Image 2023-06-10 at 3.23.13 PM
जया गुरव फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना बीते कई दिनों से केन्द्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप विवादो मे है। इस बीच लक्षद्वीप पुलिस ने गुरुवार यानी 10 जून को फ्लिम निर्माता आयशा सुल्तान के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है। यह बात बतादे आपकोआयशा पर टेलीविजन पर बहस के दौरान ‘जैविक हथियार’ वाली टिप्पणी को लेकर राजद्रोह के आरोप लगाए गए हैं। भाजपा की लक्षद्वीप इकाई के अध्यक्ष अब्दुल खादर ने कवरत्ती पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अब्दुल खादर का कहना है कि सुल्ताना ने एक मलयालम चैनल में एक बहस के दौरान केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के प्रसार के बारे में झूठी खबर फैलाई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार ने लक्षद्वीप में कोरोना के प्रसार के लिए ‘जैविक हथियारों’ का इस्तेमाल किया है। खबरों की मानें तो आयशा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए (राजद्रोह) और 153 बी (अभद्र भाषा) के तहत मामला दर्ज किया है। अब देखना ये होगा कि ये मामला कितना तूल पकड़ता है।
First Published on: 12/06/2021 at 10:53 AM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में मनोरंजन सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India