मनोरंजन

TBMAUJ Box Office Collection: कृति सेनन और शाहिद कपूर की फिल्म Box Office पर नही कर पाई कमाल

TBMAUJ Box Office Collection: कृति सेनन और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (TBMAUJ) 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. यह पहली बार है, जब शाहिद कपूर और कृति सेनन किसी फिल्म में साथ नजर आए हैं. दोनों को एक साथ फिल्म में देखने के लिए फैंस काफी बेताब थे. वहीं, फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन भी किया गया है. फिल्म लोगों को पसंद आई. लेकिन मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है. इस मूवी की स्टार कास्ट की बात करे तो फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल में नजर आए हैं. इस फिल्म में धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया ने भी अहम रोल निभाया है. 

TBMAUJ Box Office Collection तेरी बातों में उलझा जिया फिल्म की स्टोरी क्या है?

TBMAUJ Box Office Collection: इस फ़िल्म में शाहिद कपूर एक रोबोटिक्स इंजीनियर के रोल में नजर आए हैं. वहीं दूसरी तरफ फिल्म में कृति सेनन एक रोबोट के किरदार में दिखाई दे रही हैं. यह पहली बार है, जब बॉलीवुड में इस तरीके की लव स्टोरी देखने को मिली है. साथ ही इस फ़िल्म में समय के बदलाव के साथ AI टेक्नोलॉजी से कनेक्ट करते हुए दिखाया गया है. फिल्म में आज के दौर में इस्तेमाल हो गई टेक्नॉलॉजी (AI) को भरपूर ढंग से दिखाया गया है. फिल्म में ट्विस्ट तो तब आता है जब साइंटिस्ट (शाहिद कपूर) को पता चलता है कि वह जिसके प्यार में पागल है, वह लड़की नहीं बल्कि एक फीमेल रोबोट है. फिल्म का टाइटल सॉन्ग ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ लोगों के बीच बहुत पॉपुलर हो गया है.इस फिल्म का कॉन्सेप्ट बिलकुल अलग है, जिसके कारण फिल्म लोगों को लुभाने में तो कामयाब रही पर फिल्म क्रिटिक्स की ओर से इस फ़िल्म को मिले जुले रिस्पॉन्स मिले हैं. 

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करें सरकार प्रदीप चौरसिया

पहले दिन किया फ़िल्म ने किया इतना कलेक्शन

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया फिल्म की कमाई को लेकर बात की जाए तो ओपनिंग काफी ठंडी रही है. फिल्म को कुछ अच्छी शुरुआत नहीं मिली है. दरअसल, रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 6.50 करोड़ का कारोबार किया है. जो कि शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म के लिए ये अच्छी शुरुआत नहीं है. हालांकि वीकेंड पर इस मूवी की कमाई में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है. 

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team