जब सुपर डांसर के मंच पर रोने लगी नीतू कपूर!

Updated: 23/06/2021 at 11:43 AM
WhatsApp Image 2023-06-10 at 3.23.13 PM
जया गुरव डांस रिएलिटी शो सुपर डांसर 4 के मंच पर हाल ही मे स्पेशल गेस्ट नितू कपूर पहुंची थी। अभी तक यह एपिसोड टेलीकास्ट नहीं हुआ है। इससे पहले मेकर्स ने इसका प्रोमो जारी किया है। जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स नीतू कपूर के सदाबहार फिल्मी गानों पर शानदार डांस परफॉर्मेंस करते नजर आए। इसके साथ ही प्रोमो में दिखाई दे रहा है। कि अपने डांस परफॉर्मेंस से सभी कंटेस्टेंट्स ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सुपर डांसर 4 के मंच पर नीतू कपूर को देख सभी कंटेस्टेंट्स काफी उत्साहित दिखाई दिए। अभिनेत्री नीतू कपूर ने इस दौरान अपने पति ऋषि कपूर और उनके जीवन से जुड़ी कई अनसुनी बातों का भी जिक्र किया। सुपर डांसर 4 के इस खास एपिसोड पर अदाकारा कई बार भावुक होती दिखाई देंगी। आप भी इस प्रोमो को- एक बार जरूर देखें। पति ऋषि कपूर के निधन के बाद से नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी हैं। अक्सर थ्रोबैक फोटोज व वीडियोज फैंस के लिए पोस्ट करती रहती हैं। इसके अलावा नीतू ने फिल्मों में काम करना भी शुरू कर दिया है। अदाकारा बहुत जल्द फिल्म जुग जुग जियो में वरूण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी।
First Published on: 23/06/2021 at 11:43 AM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में मनोरंजन सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India