FIFA World Cup 2022 | फीफा वर्ल्ड कप 2022
FIFA World Cup 2022

FIFA World Cup 2022:
फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) कतर में हो रहा है. यह अरब दुनिया में आयोजित होने वाला पहला विश्व कप होगा जो 20 नवंबर से 18 दिसंबर 2022 तक होगा. यह फीफा के सदस्य संघों की राष्ट्रीय टीमों के बीच अंतरराष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल चैंपियनशिप है इसके साथ ही, दूसरा विश्व कप होगा जो 2002 के टूर्नामेंट के बाद एशिया में आयोजित किया जाएगा. फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल 18 दिसंबर 2022 को होगा, उस दिन कतर राष्ट्रीय दिवस भी है. इस समय मौजूदा विश्व कप चैंपियन फ्रांस है अंतरराष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल का यह आखिरी एडिशन है जिसमें 32 टीम खेल रही है. संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में होने वाला 2026 टूर्नामेंट में यह 48 टीमों तक बढ़ने की उम्मीद है फीफा यानी इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन फुटबॉल,[ FIFA World Cup 2022] एक गैर-लाभकारी संगठन है (Non-profit Organisation). यह एसोसिएशन फुटबॉल, फुटसल और बीच सॉकर के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के आयोजन करने के अलावा खेल से संबंधित तमाम नियमों और कानूनों को बनाता और लागू करता है. फीफा फुटबॉल का सुप्रीम गवर्निंग बॉडी है. FIFA World Cup 2022 फीफा की स्थापना 1904 में बेल्जियम, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, स्पेन, स्वीडन और स्विटजरलैंड के राष्ट्रीय संघों के बीच अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की देखरेख के लिए की गई थी. फीफा का मुख्यालय ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड में है विश्व के कुल 211 राष्ट्रीय संघ बतौर सदस्य फीफा में शामिल हैं.यह भी पढ़ें - डेंगू बुखार से कैसे करें बचाव
1 मार्च 2022 को फीफा ने रूस को 2022 फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर करने के फैसले का एलान किया. फीफा ने ये कठोर फैसला रूस के यूक्रेन पर सैन्य हमले के कारण लियाआपकी प्रतिक्रिया क्या है?






