Gujarat Tourism : ये है पूरे भारत में एकलौता शाकाहारी शहर!

मार्च 22, 2022 - 09:14
 0  7
Gujarat Tourism : ये है पूरे भारत में एकलौता शाकाहारी शहर!

Gujarat Tourism

वैभवी पाठारे - The Face Of India भारत में एक ऐसा शहर है जिसे पूरी दुनिया का एकलौता शाकाहारी शहर माना जाता है। यह शहर गुजरात में स्थित है। अगर दुनिया भर के अनोखी जगहों की बात करे तो भारत के नाम पे काफी लंबी लिस्ट हो सकती है। भारत में कई अजीब शहरे मौजूद है, जैसे मंदिरो का शहर तो कही जुड़वा बच्चों का शहर। इसी बीच और एक शहर का नाम आगे आया है जो बहुत ही कम लोंगो को पता होगा, यह शहर का नाम है पालीताना (Palitana) जो गुजरात में स्थित है और यह पूरा शहर शाकाहारी है।क पालीताना शहर गुजरात के भावनगर जिले में पड़ता है। यह शहर बहुत खूबसूरत है। इस शहर में जानवरों को मारना गैरकानूनी माना जाता है।

शाकाहारी शहर बनने की वजह

साल 2014 में सरकार ने पशुओं को मारने में प्रतिबंध लगा दिया था। दरअसल, 200 जैन भिक्षु भूख हड़ताल में चले गए थे। उनका कहना था कि शहर में मौजूद 250 कसाई खानों को बंद करा दिया जाए। इसके बाद राज्य सरकार को उनकी बात को माननी पड़ी। इसके बाद से पूरा शहर मांस मुक्त घोषित कर दिया गया। लेकिन आपको यहां पर डेरी प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाएंगे।

एक ही पहाड़ पर है सैकड़ों मंदिर

पलिताना शहर जैन समुदाय के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यहां पर एकलौता ऐसा पहाड़ स्थिति है जहां पर 900 से अधिक मंदिर स्थापित है। इस पहाड़ का नाम शत्रुंजय है। मंदिर तक पहुंचने के लिए भक्तों को करीब 3950 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। यहां के मंदिर है क्यों खास? इस पहाड़ पर स्थिति मंदिरों को लेकर कहा जाता है कि यह मंदिर 900 सालों तक बनते रहे हैं और सबसे पुराना मंदिर 11-12 वीं सदी में बनाया गया था। यहां के मदिरों का पहले ढांचा तैयार किया गया था और फिर उसके बाद साज-सज्जा की गई थी। पलिताना शहर के अन्य पर्यटन स्थल अगर आप पलिताना शहर घूमने जा रहे हैं तो यहां पर कई ऐसी जगह है जो आपको आकर्षित कर सकती हैं। आप शतरुंजया हिल, श्री विशाल जैन म्यूजियम, हस्तगिरि जैन तीर्थ, गोपनाथ बीच आदि देख सकते हैं। यहां घूमने के लिए करीब 2 दिन का समय काफी है। कैसे पहुंचे पलिताना शहर अगर आपका मन पलिताना शहर जाने का कर रहा हैं तो आप ट्रेन, बस या फिर फ्लाइट से जा सकते हैं। अगर आप ट्रेन से जा रहे हैं तो आपको भावनगर या अहमदाबाद के लिए ट्रेन लेनी होगी। भावनगर से पलिताना करीब 55 किमी दूर है। उसके बाद पलिताना के लिए टैक्सी आदि करनी पड़ेगा। वहीं अगर बस से जा रहे हैं तो आप सूरत, अहमदाबाद, भावनगर आदि के लिए बस ले सकते हैं। वहीं फ्लाइट से जा रहे हैं तो सबसे पास एयरपोर्ट भावनगर है। इसके अलावा आप अहमदाबाद एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट ले सकते हैं।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

TFOI Web Team www.thefaceofindia.in is the fastest growing Hindi news website in India, and focuses on delivering around the clock national and international news and analysis, business, sports, technology entertainment, lifestyle and astrology. As per Google Analytics, www.thefaceofindia.in gets Unique Visitors every month.