सेहत

थायराइड: लक्षण, कारण और उपाय

थायराइड से पीड़ित महिलाओं को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह उनके इम्यून सिस्टम को ज्यादा प्रभावित करता है। इसके वजह से वे दिन भर अपने शरीर में थकान महसूस करती हैं, उनका वजन भी अचानक से बढ़ने लगता है, अनियमित पीरियड्स और पीरियड्स के समय गंभीर ऐंठन के साथ ही हाथ-पैर ठंडे होने आदि जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे थायराइड वाली महिलाओं को बहुत दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। वे थायराइड को कंट्रोल के लिए दवाएं तो लेती हैं, परंतु उनकी स्थिति में तुरंत सुधार देखने को मिलती हैं। यदि थायराइड से पीड़ित महिलाएं डॉक्टर के इलाज के साथ कुछ चीजों अपने दिनचर्या रूटीन का हिस्सा बना लें, तो इससे उन्हें थायराइड को ठीक करने में जल्द से जल्द मदद मिल सकती है? ऐसी 10 चीज़े जिससे थायराइड फंक्शन में सुधार और इसके जल्द उपचार में मदद कर सकती हैं

1-धनिया के बीज का पानी
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह पानी, थायराइड ग्रंथि को नुकसान से बचाने और फंक्शन में सुधार करने में सहायता करता है। इसका सेवन आपको रोज सुबह खाली पेट करना है।

2 ब्राजील नट्स
ब्राजील नट्स में सेलेनियम बहुत काफी मात्रा में होता है। यह थायराइड हार्मोन के मेटाबॉलिज्म में सुधार में मदद करता है।  इसे आप डाइट में शामिल करें फर्क आपको खुद पता चलेगा।

प्राणायाम
प्राणायाम हमें शरीर को शांत और रिलैक्स करने में सहायता करता है। इसके साथ ही तनाव को काम करने में भी सहायता करता है।

सूरजमुखी के बीज
इस बीज में हेल्दी फैट्स और जिंक मौजूद होते है। यह थायराइड हार्मोन के प्रोडक्शन को स्टिमुलेट करने में सहायता करता है।

थायराइड

हरी पत्तेदार सब्जियां
हरे पत्तेदार सब्जियों में आयरन भरपूर मात्रा में पाई जाती है। यह पोषक तत्व इनएक्टिव थायराइड को एक्टिव थायराइड मं परिवर्तित करने में सहयाता करता है।

थायराइड : चिया के बीज या सब्जा
इन छोटे काले बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड बहुत काफी मात्रा में होता है। यह थायराइड रोगियों में सूजन को कम करने और आंतों की परतों को बेहतर बनाने में मदद करता है।

धूप के बीच समय बिताएं
जब धूप की किरणें हमारी त्वचा लगती है, तो इससे हमें विटामिन डी प्राप्त होता है। थायराइड फंक्शन में सुधार के लिए यह एक बहुत जरूरी पोषक तत्व है। यह शरीर में एक इम्यून-रेगुलेटर के रूप में कार्य करती है।

आयोडाइज्ड नमक
इसमें आयोडीन होता है, जो थायराइड फंक्शन में ठिक करने के लिए बहुत आवश्यक पोषक तत्व है।

ग्लूटेन फ्री अनाज
इसके सेवन करने से शरीर की सूजन को कम करने में सहायता मिलती है। इसके साथ ही ये ऑटोइम्यून रिस्पॉन्स को ट्रिगर भी नहीं करते हैं।

कोकोनट
कोकोनेट में मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड्स (MCTs) की मात्रा पाई जाती हैं, जो थायराइड हार्मोन के उत्पादन को बढ़ाने में सहायता करती हैं।

How to Get Healthy Glowing Skin

Health Tips – बदले मौसम में फिट बने रहने के लिए लाइफ स्टाइल में लाये बदलाव ताकि आने वाले महीनों में आप पूरी तरह स्वस्थ रह सकें।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team