Honeymoon in Bora-Bora - हनीमून के लिए Maldives पड़े महंगा तो पहुंच जाइए विदेश की ये सस्ती जगह

मतिरा बीच का लें मजा - बोरा बोरा Matira Beach
बोरा बोरा में घूमने के लिए मतिरा बीच सबसे आकर्षक स्थानों में से एक है। ये द्वीप एक ऑफबीट जगह पर स्थित है, जहां भीड़ आपको कोने-कोने तक दिखाई नहीं देगी। ऐसी शांत जगह के लिए कपल्स सबसे पहले तैयार रहते हैं। ये जगह सफेद रेतीले समुद्र तट, हरी-भरी पहाड़ियों और ऊंचे खजूर के पेड़ों से घिरी हुई है। पर्यटक इस जगह का मजा फ्री में उठा सकते हैं। यही नहीं, यहां स्नॉर्कलिंग, स्विमिंग जैसी कई एडवेंचर एक्टिविटीज भी मौजूद हैं।माउंट ओटेमैनू - Mount Otemanu
बोरा-बोरा द्वीप के केंद्र में स्थित, माउंट ओटेमानु प्राचीन ज्वालामुखी अवशेष की दो चोटियों में से एक है। चोटी समुद्र तल से 2400 मीटर ऊपर है, जहां खेलों का मजा लेने का अपना अलग ही अनुभव है। यहां आप हाइकिंग का मजा ले सकते हैं और बोटिंग भी कर सकते हैं। अगर आप माउंट ओटेमानु के हवाई नज़ारों का आनंद लेना चाहते हैं, तो यहां सैर करने के लिए फटाफट निकल जाइए। इसकी विशाल पहाड़ियों से बोरा-बोरा की खूबसूरती को देख सकते हैं।बोरा बोरा लैगूनरियम - Bora Bora Lagoonarium
अगर आप समुद्री जीवों के साथ तैरने का मजा लेना चाहते हैं, तो एक बार बोरा बोरा लैगूनरियम भी जाएं। ये जगह घूमने के लिए सबसे आकर्षक जगहों में से एक है। बोरा-बोरा के पूर्वी किनारे पर स्थित, बोरा बोरा लैगूनारियम का पानी कांच की तरह दिखाई देता है। इस जगह पर कई रेस्तरां भी हैं, जहां समुद्र का मजा लेते हुए सी फूड का मजा ले सकते हैं। यहां कई प्राइवेट बंगले भी हैं, जहां आप दोनों हसीन शाम को गुजार सकते हैं।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?






