The Face of India
  • नेशनल
  • लेटेस्ट
  • मनोरंजन
  • सेहत
  • जानकारी
    • Totke
  • स्पीक इंडिया
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • अन्य
    • अध्यात्मिक
    • बिज़नस गुरु
Reading: Chand par kon kon gaya hai | क्या आपको पता हैं अब तक चंद्रमा पर कौन-कौन गया है?
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
THE FACE OF INDIA
जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन मोहन सेतु का निरीक्षण दिये आवश्यक निर्देश
State Uttar Pradesh
IMG 20230205 WA0008
डाक्टर जनार्दन कुशवाहा बने राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री
State Uttar Pradesh
Sapna Chaudhary
Sapna Chaudhary : हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज
Entertainment
Deepak's Wife
Deepak’s Wife : धोखाधड़ी मामले में दीपक चाहर की पत्नी को आया गुस्सा
Entertainment
Global Leader Approval Ratings
Global Leader Approval Ratings : दुनियाके लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ग्लोबल लीडर्स की लिस्ट प्रथम स्थान, 22 नेताओं को चटाई धुल
Latest National
The Face of India
  • नेशनल
  • लेटेस्ट
  • मनोरंजन
  • सेहत
  • जानकारी
  • स्पीक इंडिया
  • राज्य
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • अन्य
Search
  • टॉप राज्य
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Uttar Pradesh
    • सारे देखे
  • यूजर सेक्शन
    • लॉग इन
    • नया अकाउंट
    • पोस्ट करे
    • पोस्ट अपडेट
  • यह भी देखे
    • साईटमैप
    • मैगज़ीन
    • ई-पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 The Face of India
The Face of India > Blog > Jankari > Chand par kon kon gaya hai | क्या आपको पता हैं अब तक चंद्रमा पर कौन-कौन गया है?
Jankari

Chand par kon kon gaya hai | क्या आपको पता हैं अब तक चंद्रमा पर कौन-कौन गया है?

TFOI Web Team
Last updated: 2023/01/12 at 7:06 PM
TFOI Web Team 3 weeks ago
Share
16 Min Read
Chand par kon kon gaya hai
SHARE

Chand par kon kon gaya hai

Contents
1. Neil Armstrong (नील आर्मस्ट्रांग):2. Buzz Aldrin (बजं एल्ड्रिन):3. Pete Conrad (पीट कॉनराड ):4. Alan Bean (एलन बीन):5. Alan Shepard (एलन शेपर्ड ):6. Edgar Mitchell (एडगर मिशेल):7. David Scott (डेविड स्कॉट):8. James Irwin (जेम्स इरविन):9. John Young (जॉन यंग):10. Charles Duke (चार्ल्स ड्यूक):11.Eugene Cernan (यूजीन सेरनन):12. Harrison Schmitt (हैरिसन श्मिट):Chand Mein Kaun Kaun Gaya Hai से संबंधित प्रश्न उत्तर

क्या आपको पता हैं अब तक चंद्रमा पर कितने लोगों ने रखा है कदम ?

- Advertisement -

• अब तक चंद्रमा पर नील आर्मस्ट्रांग के अलावा इन एस्ट्रोनोट्स ने भी छुआ है चंद्रमा (Chand par kon kon gaya hai):

20 जुलाई सन् 1969, आज से करीब 50 साल पहले मनुष्य जाति ने चांद पर अपना पहला कदम रखा था। अपोलो 11 इस मिशन का नाम था। हम आपको बतायेंगे कि अभी तक में चाँद पर कौन-कौन गया है (Chand par kon kon gaya hai), तथा उन सभी व्यक्ति के नाम और उनकी राष्ट्रीयता क्या हैं।

• चंद्रमा पर कौन-कौन गया है, उन सभी के नाम क्या हैं ? (Chand par kon kon gaya hai aur unke naam kya hain)

- Advertisement -

चंद्रमा पर अपोलो के कुल 11 मिशन में 27 अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा तक पहुंचे थे जिसमें से 24 ने चांद का चक्कर लगाया था, और केवल 12 ही ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने चांद की सतह पर अपना कदम रखा था। आइए जानते हैं, चांद पर कदम रखने वाले उन 12 व्यक्तियों के नाम-

Chand par kon kon gaya hai

1. Neil Armstrong (नील आर्मस्ट्रांग):

नील आर्मस्ट्रांग (Neil Armstrong) विश्व के ऐसे पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने 20 जुलाई 1969 को अपोलो 11 मिशन के दौरान चांद की सतह पर कदम रखा था। नील आर्मस्ट्रांग एक अमेरिकन नागरिक थे। वे एक वैमानिक इंजिनियर, तथा नौसेना पायलट और आर्मस्ट्रांग अपोलो 11 के कमांडर भी थे। अपोलो 11 मिशन सफल होने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति निक्सन ने नील आर्मस्ट्रांग को अपने हाथ से Presidential Medal of Freedom से पुरस्कृत किया था। उसके बाद साल 1978 में अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने भी Congressional Space Medal of Honor से भी उन्हें सम्मानित किया था। नील आर्मस्ट्रांग नासा के लिए काम करते थे और साल 1971 में वे सेवानिवृत्त हो गए थे।

जन्म: 5 अगस्त सन् 1930 (वेपकॉनेटा ,ओहायो)
मृत्यु: 25 अगस्त सन् 2012 (उम्र 82) सिनसिनाटी,ओहायो
राष्ट्रीयता: अमेरिकी
शिक्षा प्राप्त की: पुरडु यूनिवर्सिटी (बी॰एस॰) 1955
यूनिवर्सिटी ऑफ साऊथर्न केलिफॉर्निया (एम॰एस॰) 1970
संस्था का नाम: नासा
मिशन का नाम: अपोलो 11
वर्ष: 20 जुलाई सन् 1969
वैज्ञानिक का नाम: नील आर्मस्ट्रांग
देश का नाम: संयुक्त राष्ट्र अमेरिका
पुरस्कार: प्रेजिडेंटल मैडल ऑफ फ्रीडम
कॉंग्रेसनल स्पेस मैडल ऑफ ऑनर
प्रसिद्धि कारण: चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति

- Advertisement -

2. Buzz Aldrin (बजं एल्ड्रिन):

बज्ज एल्ड्रिन (Buzz Aldrin) विश्व के ऐसे दूसरे व्यक्ति हैं जिन्होनें 20 जुलाई 1969 को अपोलो 11मिशन के दौरान नील आर्मस्ट्रांग के साथ अन्तरिक्ष गए थे। बज्ज एल्ड्रिन एक अमेरिकन नागरिक थे। वे एक वैमानिक इंजिनियर तथा नील आर्मस्ट्रांग के साथ अपोलो 11 के ल्यूनर मोड्यूल कमांडर थे।

जन्म: 20 जनवरी सन् 1930 (ग्लेन रिज,न्यू जर्सी,यूएस) (92 वर्ष)
राष्ट्रीयता: अमेरिकी
शिक्षा प्राप्त की: मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ( एससीडी )
संस्था का नाम: नासा
मिशन का नाम: अपोलो 11
वर्ष: 20 जुलाई सन् 1930
वैज्ञानिक का नाम: बज्ज एल्ड्रिन
देश का नाम: संयुक्त राष्ट्र अमेरिका
पुरस्कार: वायु सेना विशिष्ट सेवा पदक, विशिष्ट फ्लाइंग क्रॉस, वायु पदक, स्वतंत्रता का राष्ट्रपति पदक, नासा विशिष्ट सेवा पदक, नासा असाधारण सेवा पदक
प्रसिद्धि कारण: चंद्रमा पर कदम रखने वाले दूसरे व्यक्ति

3. Pete Conrad (पीट कॉनराड ):

पीट कॉनराड (Pete Conrad) विश्व के ऐसे तीसरे व्यक्ति हैं जिन्होंने चंद्रमा पर 19-20 नवंबर सन् 1969 में अपोलो 12 मिशन के दौरान चांद (Moon) पर गए थे। पीट कॉनराड एक अमेरिकी नागरिक थे। वे एक वैमानिक इंजिनियर तथा अपोलो 12 के कमांडर भी थे। सन् 1973 में पीट कॉनराड नासा से रिटायर्ड हो गए इसके बाद उसके बाद वह एक बिजनेसमैन के रूप में कार्य करने लग गए थे।

जन्म: 2 जून सन् 1930 (फ़िलाडेल्फ़िया, पेंसिल्वेनिया , यू.एस.)
मृत्यु: 8 जुलाई 1999 (उम्र 69) ओजई, कैलिफ़ोर्निया, यूएस
राष्ट्रीयता: अमेरिकी
शिक्षा प्राप्त की: प्रिंसटन विश्वविद्यालय ( बी एस , 1953)
संस्था का नाम: नासा
मिशन का नाम: अपोलो 12
वर्ष: 19-20 नवंबर सन् 1969
वैज्ञानिक का नाम: पीट कॉनराड
देश का नाम: संयुक्त राष्ट्र अमेरिका
पुरस्कार: विशिष्ट फ्लाइंग क्रॉस, नौसेना विशिष्ट सेवा पदक,नासा विशिष्ट सेवा पदक, नासा असाधारण सेवा पदक,कांग्रेसनल स्पेस मेडल ऑफ ऑनर, कोलियर ट्रॉफी,हारमोन ट्रॉफी, नौसेना अंतरिक्ष यात्री विंग, गगारिन गोल्ड स्पेस मेडल ( फेडरेशन एरोनॉटिक इंटरनेशनेल )
प्रसिद्धि कारण: चंद्रमा पर कदम रखने वाले तीसरे व्यक्ति

4. Alan Bean (एलन बीन):

एलन बीन विश्व के ऐसे चौथे व्यक्ति है जो 19-20 नवंबर सन् 1969 में अपोलो 12 मिशन के दौरान चांद पर कदम रखा था। एलन बीन(Alan Bean) एयरोनॉटिकल इंजीनियर, नौसेना अधिकारी तथा अपोलो 12 के पायलट थे। एलन बीन नासा के लिए काम करते थे और सन् 1981 में रिटायर्ड हो गए थे। ये भी एक अमेरिकन नागरिक थे।

जन्म: 15 जून सन् 1932 (व्हीलर, टेक्सास , यूएस)
मृत्यु: 26 मई सन् 2018 (86 वर्ष) (ह्यूस्टन , टेक्सास , यूएस)
राष्ट्रीयता: अमेरिकी
शिक्षा प्राप्त की: ऑस्टिन में टेक्सास विश्वविद्यालय (बी एस , 1955)
संस्था का नाम: नासा
मिशन का नाम: अपोलो 12
वर्ष: 19-20 नवंबर सन् 1969
वैज्ञानिक का नाम: एलन बीन
देश का नाम: संयुक्त राष्ट्र अमेरिका
पुरस्कार: नासा विशिष्ट सेवा पदक
प्रसिद्धि कारण: चंद्रमा पर कदम रखने वाले चौथे व्यक्ति

5. Alan Shepard (एलन शेपर्ड ):

एलन शेपर्ड (Alan Shepard) विश्व के ऐसे पांचवें व्यक्ति हैं जिन्होंने चंद्रमा पर 5-6 फरवरी सन् 1971 में अपोलो 14 मिशन के दौरान चांद (Moon) पर गए थे। एलन शेपर्ड एक अमेरिकी नागरिक थे। वे एक वैमानिक इंजिनियर, नौसेना पायलट तथा अपोलो 14 के कमांडर भी थे।

जन्म: 18 जून सन् 1923 (डेरी, न्यू हैम्पशायर , यूएसए)
मृत्यु: 21 जुलाई 1998 (उम्र 74) (पेबल बीच, कैलिफ़ोर्निया , यूएस)
राष्ट्रीयता: अमेरिकी
शिक्षा प्राप्त की: यूनाइटेड स्टेट्स नेवल एकेडमी ( बी एस , 1944), नौसेना युद्ध कॉलेज ( एमए ,1957)
संस्था का नाम: नासा
मिशन का नाम: अपोलो 14
वर्ष: 5-6 फरवरी सन् 1971
वैज्ञानिक का नाम: एलन शेपर्ड
देश का नाम: संयुक्त राष्ट्र अमेरिका
पुरस्कार: नौसेना विशिष्ट सेवा पदक, विशिष्ट फ्लाइंग क्रॉस, कांग्रेसनल स्पेस मेडल ऑफ ऑनर, नासा विशिष्ट सेवा पदक, नासा असाधारण सेवा पदक
प्रसिद्धि कारण: चंद्रमा पर कदम रखने वाले पांचवें व्यक्ति

6. Edgar Mitchell (एडगर मिशेल):

एडगर मिशेल (Edgar Mitchell) विश्व के ऐसे छठवें व्यक्ति हैं जिन्होनें चांद पर 5-6 फरवरी 1971 को अपोलो 14 मिशन के दौरान चंद्रमा पर गए थे। एडगर मिशेल अमेरिका के एक नागरिक थे। वे एक वैमानिक इंजिनियर तथा एडगर मिशेल अपोलो 14 के कमांडर भी थे।

जन्म:17 सितम्बर सन् 1930 (हियरफोर्ड, टेक्सास , यूएसए)
मृत्यु: फरवरी 4, 2016 (उम्र 85) वेस्ट पाम बीच, फ्लोरिडा , यूएसए
राष्ट्रीयता: अमेरिकी
शिक्षा प्राप्त की: कार्नेगी प्रौद्योगिकी संस्थान ( बीएस , 1952), नौसेना स्नातकोत्तर स्कूल ( बीएस , 1961), मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ( एससीडी , 1964)
संस्था का नाम: नासा
मिशन का नाम: अपोलो 14
वर्ष: 5-6 फरवरी 1971
वैज्ञानिक का नाम: एडगर मिशेल
देश का नाम: संयुक्त राष्ट्र अमेरिका
पुरस्कार: स्वतंत्रता का राष्ट्रपति पदक नासा विशिष्ट सेवा पदक
प्रसिद्धि कारण: चंद्रमा पर कदम रखने वाले छठवें व्यक्ति

7. David Scott (डेविड स्कॉट):

डेविड स्कॉट (David Scott) विश्व के ऐसे सातवें व्यक्ति हैं जो चंद्रमा पर 31 जुलाई सन् 1971 में अपोलो 15 मिशन के दौरान चांद (Moon) पर कदम रखा था। डेविड स्कॉट एक अमेरिकी नागरिक थे। वे अंतरिक्ष यात्री तथा अपोलो 15 के वायु चालक थे।

जन्म: 6 जून सन् 1932 (सैन एंटोनियो,टेक्सास,यूएस) (उम्र 89)
राष्ट्रीयता: अमेरिकी
शिक्षा प्राप्त की: वेस्ट पॉइंट पर यूनाइटेड स्टेट्स मिलिट्री अकादमी, वायु सेना प्रायोगिक परीक्षण पायलट स्कूल (कक्षा 62सी) और एयरोस्पेस रिसर्च पायलट स्कूल (कक्षा IV) से स्नातक किया।
संस्था का नाम: नासा
मिशन का नाम: अपोलो 15
वर्ष: 31 जुलाई सन् 1971
वैज्ञानिक का नाम: डेविड स्कॉट
देश का नाम: संयुक्त राष्ट्र अमेरिका
पुरस्कार: पुरस्कारविशिष्ट फ्लाइंग क्रॉस
नासा विशिष्ट सेवा पदक (दो बार)
प्रसिद्धि कारण: चंद्रमा पर कदम रखने वाले सातवें व्यक्ति

8. James Irwin (जेम्स इरविन):

जेम्स इरविन (James Irwin) दुनिया के ऐसे आठवें व्यक्ति हैं जिन्होंने 31 जुलाई सन् 1971 में अपोलो 15 मिशन के दौरान चांद (Moon) पर गए थे। जेम्स इरविन एक अमेरिकी नागरिक थे। वे वैमानिक इंजिनियर तथा अपोलो 15 के कमांडर भी थे।

जन्म:17 मार्च सन् 1930 (पिट्सबर्ग, पेंसिल्वेनिया)
मृत्यु: 8 अगस्त 1991 (आयु 61) (ग्लेनवुड स्प्रिंग्स, कोलोराडो , यूएस)
राष्ट्रीयता: अमेरिकी
शिक्षा प्राप्त की: यूनाइटेड स्टेट्स नेवल एकेडमी ( बी एस , 1951), मिशिगन विश्वविद्यालय ( एमएस , 1957)
संस्था का नाम: नासा
मिशन का नाम: अपोलो 15
वर्ष: 31 जुलाई सन् 1971
वैज्ञानिक का नाम: जेम्स इरविन
देश का नाम: संयुक्त राष्ट्र अमेरिका
पुरस्कार: नासा विशिष्ट सेवा पदक
प्रसिद्धि कारण: चंद्रमा पर कदम रखने वाले आठवें व्यक्ति

9. John Young (जॉन यंग):

जॉन यंग (John Young) दुनिया के नौवें व्यक्ति हैं जिन्होंने चंद्रमा पर 16 अप्रैल सन् 1972 में अपोलो 16 मिशन के समय चंद्रमा (Moon) पर गए थे। जॉन यंग एक अमेरिकी नागरिक थे। वे चंद्रयान यात्री, वैमानिक इंजिनियर तथा अपोलो 16 के कमांडर भी थे।

John Young का जन्म 24 सितंबर सन् 1930 को अमेरिका के सन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में हुआ था। इनकी मृत्यु 5 जनवरी सन् 2018 में हुई थी।

जन्म: 24 सितंबर सन् 1930 (सन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया)
मृत्यु: जनवरी 5, 2018 (उम्र 87) (ह्यूस्टन ,टेक्सास, यूएस)
राष्ट्रीयता: अमेरिकी
शिक्षा प्राप्त की: जॉर्जिया प्रौद्योगिकी संस्थान ( बी एस , 1952)
संस्था का नाम: नासा
मिशन का नाम: अपोलो 16
वर्ष: 16 अप्रैल सन् 1972
वैज्ञानिक का नाम: जॉन यंग
देश का नाम: संयुक्त राष्ट्र अमेरिका
पुरस्कार: विशिष्ट फ्लाइंग क्रॉस, कांग्रेसनल स्पेस मेडल ऑफ ऑनर, नासा विशिष्ट सेवा पदक
प्रसिद्धि कारण: चंद्रमा पर कदम रखने वाले नौवें व्यक्ति

10. Charles Duke (चार्ल्स ड्यूक):

चार्ल्स ड्यूक (Charles Duke) दुनिया के ऐसे दसवें व्यक्ति हैं जिन्होनें चंद्रमा पर 21 अप्रैल सन् 1972 में अपोलो 16 मिशन के समय चांद (Moon) पर गए थे। वे वैमानिक इंजिनियर तथा अंतरिक्ष यात्री थे। चार्ल्स ड्यूक एक अमेरिकी नागरिक थे।

जन्म: 3 जून सन् 1935 (शार्लोट उत्तरी कैरोलिना)
मृत्यु: 25 अगस्त सन् 2012 (उम्र 86)
राष्ट्रीयता: अमेरिकी
शिक्षा प्राप्त की: यूनाइटेड स्टेट्स नेवल एकेडमी ( बी एस , 1957), मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ( एमएस , 1964)
संस्था का नाम: नासा
मिशन का नाम: अपोलो 16
वर्ष: 21 अप्रैल सन् 1972
वैज्ञानिक का नाम: चार्ल्स ड्यूक
देश का नाम: संयुक्त राष्ट्र अमेरिका
पुरस्कार: वायु सेना विशिष्ट सेवा पदक, मेरिटो की सेना, नासा विशिष्ट सेवा पदक
प्रसिद्धि कारण: चंद्रमा पर कदम रखने वाले दसवें व्यक्ति

11.Eugene Cernan (यूजीन सेरनन):

यूजीन सेरनन (Eugene Cernan) दुनिया के ऐसे ग्यारहवें व्यक्ति हैं जो 11 से 14 दिसंबर सन् 1972 में अपोलो 17 मिशन के समय चांद (Moon) पर गए थे। जेम्स इरविन एक अमेरिकी नागरिक थे। वे वैमानिक इंजिनियर तथा यात्री अंतरिक्ष थे।

जन्म: 5 अगस्त सन् 1930 (वेपकॉनेटा ,ओहायो)
मृत्यु: 16 जनवरी, 2017 (उम्र 82) ह्यूस्टन, टेक्सास , यूएस
राष्ट्रीयता: अमेरिकी
शिक्षा प्राप्त की: पर्ड्यू विश्वविद्यालय ( बी एस , 1956), नौसेना स्नातकोत्तर स्कूल ( एमएस , 1963)
संस्था का नाम: नासा
मिशन का नाम: अपोलो 17
वर्ष: 11 से 14 दिसंबर सन् 1972
वैज्ञानिक का नाम: यूजीन सेरनन
देश का नाम: संयुक्त राष्ट्र अमेरिका
पुरस्कार: अंतरिक्ष यात्री बैज, विशिष्ट फ्लाइंग क्रॉस, नासा विशिष्ट सेवा पदक
प्रसिद्धि कारण: चंद्रमा पर कदम रखने वाले ग्यारहवें व्यक्ति

12. Harrison Schmitt (हैरिसन श्मिट):

हैरिसन श्मिट (Harrison Schmitt) दुनिया के ऐसे बारहवें व्यक्ति हैं जो चंद्रमा पर 11 से 14 दिसंबर सन् 1972 में अपोलो 17 मिशन के दौरान चंद्रमा पर कदम रखा था। हैरिसन श्मिट एक अमेरिकी नागरिक थे। वे एक वैमानिक इंजिनियर, नौसेना पायलट तथा अपोलो 17 के कमांडर थे।

जन्म: 3 जुलाई सन् 1935 (सांता रीटा, न्यू मैक्सिको) (उम्र 86)
राष्ट्रीयता: अमेरिकी
शिक्षा प्राप्त की: कैलिफोर्निया प्रौद्योगिकी संस्थान ( बी एस )
ओस्लो, विश्वविद्यालय हार्वर्ड विश्वविद्यालय ( पीएचडी )
मिशन का नाम: अपोलो 17
वर्ष: 11 से 14 दिसंबर सन् 1972
वैज्ञानिक का नाम: हैरिसन श्मिट
देश का नाम: संयुक्त राष्ट्र अमेरिका
पुरस्कार: नासा विशिष्ट सेवा पदक(1973), 1989 जी के गिल्बर्ट पुरस्कार के प्राप्तकर्ता
प्रसिद्धि कारण: चंद्रमा पर कदम रखने वाले बारहवें व्यक्ति

BIG BOSS 16 WINNER को लेकर हुआ बड़ा खुलासा!

Chand Mein Kaun Kaun Gaya Hai से संबंधित प्रश्न उत्तर

Q- पृथ्वी से चांद कितने किलोमीटर दूर है

ANS-  चन्द्रमा की पृथ्वी की दूरी 384,400 किलोमीटर है।

Q- चाँद पर जाने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी?

ANS- पहली भारतीय मूल की महिला जो चाँद पर गयी थी उनका नाम कल्पना चावला था। हालाँकि वो अमेरिकी नागरिक थी।

Q- Chand par कौन कौन gaya hai?

ANS- चाँद पर नील आर्मस्ट्रांग को मिलाकर कुल 12 व्यक्ति चाँद पर जा चुके हैं।

Q- चाँद पर कदम रखने वाला पहला भारतीय कौन था?

ANS- चन्द्रमा पर कदम रखने वाला अभी तक कोई भी भारतीय नहीं है। भारत से अभी तक अंतरिक्ष यात्री के रूप में राकेश शर्मा को जाना जाता है, लेकिन वो चाँद पर जाने वाले व्यक्ति नहीं हैं।

Q- मून / चाँद पर जाने वाले आखिरी स्पेस फ्लाइट का नाम क्या था ?

ANS- सबसे आखिरी मिशन का नाम – Apollo 17 Mission

आज इस लेख में आप ने जाना कि अभी तक चांद पर कौन-कौन गया है ? उम्मीद है आप को ये जानकारी उपयोगी लगी होगी। यदि आप ऐसी ही रोचक जानकारियां पढ़ना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट THE FACE  OF INDIA से जुड़ सकते हैं।

TAGGED: Alan Bean, Alan Shepard, Chand par kon kon gaya hai, Charles Duke, David Scott, Edgar Mitchell, Eugene Cernan, Harrison, James Irwin, John Young, Neil Armstrong, Pete Conrad
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
By TFOI Web Team
Follow:
THE FACE OF INDIA is a leading Newspaper, Magazine Based company in the vernacular online space. Launched in 2016, www.thefaceofindia.in is the fastest growing Hindi news website in India, and focuses on delivering around the clock national and international news and analysis, business, sports, technology entertainment, lifestyle and astrology. As per Google Analytics, www.thefaceofindia.in gets Unique Visitors every month.

Stay Connected

25.4k Followers Like
8.5k Followers Follow
57.8k Subscribers Subscribe

बेस्ट ख़बरें

Filmymeet
FilmyMeet 2022 – Bollywood, Hollywood Hindi Dubbed Movies
Jankari
Kalyan-chart
Kalyan Chart | कल्याण चार्ट | Satta Matka | Kalyan Panel Chart, Kalyan Chart, Satta Matka
Jankari
Tejasvi Surya
Tejasvi Surya ने खोला था इंडिगो का इमरजेंसी एग्जिट गेट?
National
tata power share
Tata Power Share Price 2022 से 2030 तक कितना बढेगा
Jankari
//

THE FACE OF INDIA is a leading Newspaper, Magazine Based company in the vernacular online space. Launched in 2016, www.thefaceofindia.in is the fastest growing Hindi news website in India, and focuses on delivering around the clock national and international news and analysis, business, sports, technology entertainment, lifestyle and astrology. As per Google Analytics, www.thefaceofindia.in gets Unique Visitors every month.

The Face of India
Follow US

© 2022 The Face of India | All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?