धनतेरस इस बार 10 नवंबर को मनाई जाएगी

Updated: 10/11/2023 at 4:51 PM
Dhanteras

धनतेरस आज धनतेरस इस बार 10 नवंबर को मनाई जाएगी और इस दिन मां लक्ष्‍मी के साथ धन के देवता कुबेरजी की पूजा की जाती है। इस दिन दान पुण्‍य करने से आपको 13 गुना धन की प्राप्ति होती है।

धनतेरस से दीपावली के त्‍योहार का आरंभ माना जाता है। धनतेरस इस बार 10 नवंबर को मनाई जाएगी। कार्तिक मास के कृष्‍ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाई है। इस दिन धन के देवता कुबेरजी और धन की देवी मां लक्ष्‍मी की पूजा की जाती है। इस दिन सोने-चांदी के अलावा बर्तनों की खरीद करते हैं। ऐसी मान्‍यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्‍तुओं में 13 गुना वृ‍द्धि होती है। धनतेरस के त्‍योहार को विधि विधान से मनाने पर आपको वर्ष भर धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।

धनतेरस का महत्‍व-

पौराणिक मान्‍यताओं में यह बताया गया है कि कार्तिक मास के कृष्‍ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को समुद्र मंथन से भगवान धनवंतरी अपने हाथ में अमृत से भरा कलश लेकर प्रकट हुए थे। धनवंतरीजी को विष्‍णु भगवान का अवतार माना जाता है। धनतेरस को उनके प्राकट्योत्‍सव के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन सोना चांदी खरीदने का भी विशेष महत्‍व होता है और इस अवसर पर दान पुण्‍य करने से आपके संपत्ति में 13 गुना वृद्धि होती है। धनतेरस के दिन से दीपावली के उत्‍सव को मनाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। धनतेरस के दिन अपने घर में धनिए के बीज जरूर खरीदकर लाने चाहिए। इससे आपके घर में बरकत आती है और मां लक्ष्‍मी भी आपसे प्रसन्‍न होती हैं।

धनतेरस दिवाली को लेकर बरहज नगर में लौटी रौनक रौनक

धनतेरस का शुभ मुहूर्त- 

पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्‍ण त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 10 नवंबर को दोपहर में 12 बजकर 35 मिनट से होगा। य‍ह तिथि अगले दिन 11 नवंबर को दोपहर में 1 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। चूंकि धनतेरस का त्‍योहार प्रदोष काल में मनाने की परंपरा है, इसलिए यह शु्क्रवार को 10 नवंबर को मनाई जाएगी।

Voter Awareness Program : मतदाता जागरूकता कार्यक्रम व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुआ

धनतेरस पर लक्ष्‍मी पूजा का शुभ मुहूर्त-

धनतेरस के दिन शाम को प्रदोष काल में गणेश, लक्ष्‍मी और कुबेर देवताजी के पूजा की जाएगी। इस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 47 से शुरू होगा और यह यह शाम को 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इस हिसाब से धनतेरस के दिन पूजा के शुभ मुहूर्त की अवधि कुल एक घंटा 56 मिनट की होगी। इसी दौरान यमदीप भी जलाना शुभ होगा।

धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त-

पंचांग की गणना के अनुसार धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त दोपहर में 12 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर अगले दिन सुबह 11 नवंबर को 6 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इस वक्‍त में की गई सोने , झाडू व बर्तन आदि की खरीद आपके धन में कई गुना वृद्धि करने वाली मानी जा रही है।

First Published on: 10/11/2023 at 4:32 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में जानकारी सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India