Surya grahan 2025
Surya Grahan 2025: 29 मार्च 2025 यानी आज के दिन इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण है। इस वजह से इसे खंडग्रास सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है । खंडग्रास सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नही देगा। एक खगोलीय घटना है। वैज्ञानिकों के मुताबिक ये घटना तब होती है। जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में आता है
आंशिक रूप से सूर्य प्रकाश को रोकता है। इसके कारण पृथ्वी के कुछ हिस्सों में प्रकाश का छाया पड़ता है। नासा के मुताबिक ये सूर्य ग्रहण यूरोप उत्तरी अमेरिका , एशिया, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका जैसे क्षेत्रों में सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। आज शनि अमावस्या भी है।
भारत में कितने बजे शुरू होगा सूर्य ग्रह
भारत में सूर्य ग्रहण दोपहर 2.20 बजे शुरू होगा। और शाम 4.17 बजे तक अपने चरम सीमा पर रहेगा । सूर्य ग्रहण शाम 6.13 बजे समाप्त होगा। यह ग्रहण दिखाई नही देगा।
यह भी पढ़े :Earthquake In Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप, के झट
सूर्य ग्रहण कहा कहा दिखाई देगा
सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नही देगा। लेकिन यूरोप एशिया अफ्रीका जैसे कई जगहों पर सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण फिनलैंड, ग्रीनलैंड, हॉलैंड, नॉर्वे, हंगरी, आयरलैंड, इंग्लैंड, इटली, फ्रांस, जर्मनी, मोरक्को, लिथुआनिया, रोमानिया, रूस के उत्तरी हिस्सों, कनाडा के पूर्वी हिस्सों, डेनमार्क, स्पेन ,स्विट्जरलैंड, यूक्रेन, ऑस्ट्रिया,बेल्जियम,उत्तरी ब्राजील, बारबाडोस, बरमूडा, अमेरिका के पूर्वी इलाके और सूरीनाम आदि में दिखाई देगा।
सूर्य ग्रहण के प्रभाव के कारण क्या नही करना चाहिए
सूर्य ग्रहण के 12 घंटे बाद सूतक काल लग जाता है। सूतक काल को ध्यान में रखना बहुत ही आवश्यक है। सूर्य ग्रहण के दौरान बुरे और नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए। भोजन नही करना चाहिए और गुस्सा भी नही करना चाहिए। भोजन भी नही बनाना चाहिए । सूर्यग्रहण होने के कारण सोना भी नही चाहिए। देवी देवताओं की मूर्ति को नही छूना चाइए। मास मदिरा से दूर रहना चाहिए। किसी का अपमान नही करना चाहिए। गर्भवती महिला को इन सब बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। गर्भवती महिला को यात्रा से बचाना चाहिए । बाहर नही निकलना चाहिए और धारदार वस्तुओ से दूर रहना चाहिए । और ग्रहण को नही देखना चाहिए। घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए। जरूरतमंद लोगो को दान करना चाहिए। जरूरतमंद लोगो को अनाज और गुड़ का दान करना चाहिए । आज शनि अमावस्या भी है तो सूर्य ग्रहण के बाद , सरसो का तेल, काला तिल, काले वस्त्र का दान करना चाहिए।