Haj yatra latest news in hindi इस वर्ष हज नहीं जा पाएंगे भारत के मुसलमान!

Updated: 15/06/2021 at 1:42 PM
WhatsApp Image 2023-06-10 at 3.23.13 PM
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सभी आवेदन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए हैं। इस बारे में हज कमेटी ऑफ इंडिया के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर डॉ.मकसूद अहमद खान ने जानकारी दी है। हज कमेटी की ओर से बताया गया है कि सऊदी अरब सरकार की ओर से कहा गया है कि इस बार किसी को हज पर आने की इजाजत नहीं मिलेगी।हज कमेटी ऑफ इंडिया के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर डॉ.मकसूद अहमद खान ने सर्कुलर जारी करके बताया कि भारतीय मुसलमानों की ओर से हज 2021 के लिए भेजे गए सभी आवेदन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं। किंगडम ऑफ सऊदी अरेबिया की हज और उमरा मिनिस्ट्री ने हज कमेटी ऑफ इंडिया को एक पत्र भेजा है। जिसमें बताया गया है कि विश्वव्यापी कोरोनावायरस के कारण इस साल केवल सऊदी अरब के मुसलमानों को सीमित संख्या में हज करने का अवसर दिया जाएगा। सऊदी अरब से बाहर के किसी भी मुल्क के नागरिक को हज पर आने की इजाजत नहीं दी गई है। अंतरराष्ट्रीय हज यात्रा सऊदी अरब सरकार ने रद्द कर दी है। डॉ.मकसूद अहमद खान ने बताया कि अरब सरकार के इस पत्र पर संज्ञान लेते हुए हज 2021 के लिए मिले सभी आवेदनों को हज कमेटी ऑफ इंडिया ने रद्द कर दिया है।
First Published on: 15/06/2021 at 1:42 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में राष्ट्रीय सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India