एकनाथ शिंदे की शिवशेना में शामिल हुए मिलिंद देवड़ा.. कहा-कांग्रेस एक मात्र लक्ष्य

Updated: 15/01/2024 at 4:00 PM
Milind Deora joined Eknath Shinde's Shiv Shena.. Said- Congress is the only target

Anjali Singh| THE FACE OF INDIA

Milind Deora: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होने से पहले ही कांग्रेस के पूर्व नेता मिलिंद देवड़ा ने 14 जनवरी रविवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की। मिलिंद देवड़ा ने अपनी पोस्ट में कहा कि, “आज मेरी राजनीतिक यात्रा का एक अहम अध्याय खत्म हुआ. मैंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. इस पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हुआ. मैं कांग्रेस के साथ सालों पुराने अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं.”

कांग्रेस में ‘घुटन’ होने लगी थी.. मिलिंद देवड़ा

पूर्व कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से स्तीफा दे दिया उसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस मे मोहोल अब ठीक नही ‘घुटन’ होने लगी थी. ये वो कांग्रेस नही जिसमे मेरे पिता शामिल हुए थे।

Loksabha Election: मायावती का जन्मदिन पर बड़ा ऐलान..अकेले लड़ेंगी लोकसभा चुनाव।
एकनाथ शिंदे कि शिवशेना में हुए शामिल

महाराष्ट्र के पूर्व कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने रविवार को कांग्रेस को इस्तीफा दे दिया है और उन्होने एकनाथ शिंदे की शिवशेना का हाथ थाम लिया। शिवशेना मे शामिल होते ही उन्होंने कहा की, उनका एक मात्र लक्ष्य कांग्रेस है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में देवड़ा ने शिवसेना पार्टी का दामन थामा। आशंका है कि लोकसभा 2024 के चुनाव में मिलिंद देवड़ा शिवसेना के टिकट पर दक्षिण मुंबई सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।


क्या इंडिया गठबंधन हैं, नाराजगी की वजह

पूर्व कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा के पिता मुलरी देवड़ा भी कांग्रेस के नेता रहे हैं. उनके पिता को हाल ही में संयुक्त कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली थी, लेकिन इसके कुछ दिनों बाद ही उन्होंने इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी छोड़ने का फैसला कर लिया. सियासी जानकारों का कहना है कि मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस छोड़ने की वजह इंडिया गठबंधन है.

लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी. उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना दक्षिण मुंबई सीट छोड़ने के लिए तैयार नहीं है, ऐसे में अगर दक्षिण मुंबई सीट पर कांग्रेस नहीं रहती है तो मिलिंद देवड़ा को किसी अन्‍य सीट की तलाश करनी होगी. फिलहाल शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के अरविंद सावंत दक्षिण मुंबई से सांसद हैं.

First Published on: 15/01/2024 at 3:30 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में राष्ट्रीय सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India