खुशखबर : आम मुंबईकरों के लिए जल्द ही शुरू हो सकती है लोकल ट्रेनें

Updated: 25/06/2021 at 11:49 AM
WhatsApp Image 2023-06-10 at 3.23.13 PM
अंजली माली | महाराष्ट्र मुंबई : मुंबई लोकल से यात्रा का इंतजार कर रहे मुंबईवासियों को अगले सप्ताह कुछ राहत मिलने की संभावना है। कोरोना की वजह से मुंबईकर की लाइफलाइन लोकल पिछले साल से ही आम लोगों के लिए बंद है। ऐसे में मुंबईकर इस इंतजार में हैं कि आम आदमी के लिए लोकल फिर कब चलेगी। ऐसे में लोकल जल्द ही शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। लेकिन हर कोई लोकल से यात्रा नहीं कर पाएगा। जानकारी के अनुसार चरणबद्ध तरीके से सभी के लिए लोकल शुरू की जाएगी। मानसून सत्र के बाद मुंबईकरों की सेवा में लोकल को शामिल करने की संभावना है। लोकल शुरू होने के बाद मुंबईवासियों को काफी राहत मिलेगी। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है। राज्य में दिनभर में कुल 9,844 नए मरीज सामने आए हैं। 9 हजार 371 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। एक दिन में कुल 197 लोगों की कोरोना से मौत हुई। लोकल यात्रा के लिए तीन चरण तैयार किए जा रहे हैं और ऐसे संकेत हैं कि महिलाओं और विकलांग यात्रियों को जल्द ही लोकल यात्रा की अनुमति दी जाएगी तथा बाद में सभी के लिए लोकल सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। तीसरी लहर के खतरे और लोकल में भीड़ से बार-बार कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इसलिए प्रशासन ने लोकल यात्रा को तीन चरणों में पूरी सतर्कता के साथ अनुमति देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहला चरण महिलाओं और विकलांग यात्रियों के लिए, दूसरा चरण में 50 वर्ष से कम आयु के पुरुषों के लिए और तीसरे चरण में सभी के लिए शुरू होने की संभावना है।
First Published on: 25/06/2021 at 11:49 AM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में राष्ट्रीय सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India