बरहज।  देवरिया  बरहज थानान्तर्गत निर्माणाधीन मोहन सेतु के पास सोमवार की सुबह करीब 9:30 बजे अपने साथियों के साथ नहाने गए दो छात्र डूब गए, तलाश के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चला। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस भी गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की तलाश करा रही है। सूत्रों के मुताबिक मदनपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआं गांव निवासी विवेक प्रसाद पुत्र ओमप्रकाश उग्र लगभग (18)वर्ष अपने ननिहाल आए व अवधेश प्रसाद उम्र लगभग(20)वर्ष   बड़हलगंज क्षेत्र के संसारपार गांव निवासी ने अपने चार साथियों के साथ किसी काम से बरहज गए थे कि भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए सभी साथी एक साथ मोहन सेतु सरयू नदी में स्नान करने लगे।
इसी दौरान विवेक और अवधेश गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों को डूबता देख अन्य साथी जोर-जोर से शोर मचाने लगे, जिसे सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। लोग द्वारा जब तक कुछ प्रयास करते तव तक विवेक और अवधेश, नदी की बहती धारा में समा गए।

जानकारी होने पर दोनों के परिजन और गांव के लोग नदी घाट पर पहुंच गए। किसी अनहोनी को लेकर परिजन भयभीत हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र मोहन मिश्र ने मय अपने हमराहियों के साथ दोनों युवकों की तलाश कराने जुटे हुये हैं। वहीं सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई है। रेस्क्यू का कार्य जारी है।

आखिर थानेदार ने किया छेड़खनी का मुकदमा दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *