Categories: राज्य

साधन सहकारी समिति सतराव पर विश्वनाथ का एक बार पुनः कब्जा

अधिकांश समितियों पर निर्विरोध तो कहीं कांटे की हुई टक्कर

भागलपुर देवरिया : भागलपुर ब्लॉक के अधिकांस साधन सहकारी समितियो पर निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। वही अडिला समिति पर अध्यक्ष पद को लेकर कटे की टक्कर हुई। साधन सहाकारी समिती सतराव में विश्वनाथ सिंह ने र्निविरोध जीत का परचम लहरा कर रिकार्ड बनाते हुए इतिहास रच दिया। 1980 से 2023 तक के हुए चुनाव में विश्वनाथ सिंह अपनी सरलता सहजता के कारण निर्विरोध पताका फहराते चले आ रहे है। राम यादव, देवेश तिवारी ,भानु प्रताप कुशवाहा ,कमला प्रसाद, चौधरी प्रसाद यादव ,विमल कुमार, सुदर्शन प्रसाद, शांति देवी, कटियारी, पद्मावती देवी इत्यादि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। साधन सहकारी समिति कसिल  अशोक मिश्रा , पिपरा बांध मे पत्रकार संतोष सिंह, भागलपुर साधन सहकारी समिति कैलाशी देवी, धारमेर में सत्येंद्र पाण्डेय, आडीला धनंजय मणी, न्याय पंचायत टीकर विभा तिवारी ,पनिका शेषनाथ तिवारी, बगहा बनारसी मिश्र, इत्यादि लोगों ने जीत हासिल किया।

 

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team