बरहज। देवरिया बरहज तहसील मे बार संघ का चुनाव को मद्देनजर गहमागहमी का माहौल बना हुआ है।पर्चा बिक्री के आखिरी दिन मंगलवार को दावेदार ने 13 पर्चे खरीदे गये। समीकरण बैठाने के लिए तहसील परिसर मे खेमेबाजी शुरू हो गयी है।
चुनाव अधिकारी रामलाल यादव,विमलेश रावत, कृष्ण चंद दीक्षित,सुरेंद्र दीक्षित,रामकिशोर प्रसाद की देख-रेख मे आखिरी पर्चे बिके। जिसमे अध्यक्ष पद के लिए नागेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए रणजीत मिश्र, महामंत्री अमरेंद्र सिंह, तारकेश्वर तिवारी,संयुक्त मंत्री/पुस्तकालय के लिए मुरारी भारती,कोषाध्यक्ष के लिए त्रिपुरेश मिश्र,वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए उध्दव प्रसाद, चंद्र गुप्त यादव,राकेश कुमार,विरेन्द्र यादव,राम मनोहर चौहान,वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए संतोष सिंह,कुमारी धात्री पूजित यादव ने पर्चा लिया।एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि दिनांक 30/12/2022व 31/12/2022 दिसम्बर को पर्चा दाखिल करने की तिथि निर्धारित हुई है।