सरखण्डा बिलासपुर में हुई 17 वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता

बिलासपुर। 17 वी राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता जिला खेल परिसर सरखण्डा बिलासपुर में 29 से 31 जनवरी तक अयोजित की गई, इसमे राज्य के 17 जिले के 450 खिलडियो ने भाग लिया जिसमें से 14 खिलाड़ी जिला ताइक्वांडो संघ गौरेला- पेण्ड्रा- मरवाही से सचिव बसंत गौटिया के नेतृत्व मे शामिल हुये और इनमे से अधिकतर खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुऐ स्वर्ण, रजत व कास्य पदक हासिल किया। बालिका वर्ग सब जूनियर अंडर- 18kg पूनम यादव स्वर्ण पदक एवं कैडेट अंडर- 52kg प्रियांजल ध्रुव रजत पदक वहीं बालक वर्ग मे सब जूनियर अंडर 16kg मे अजय कुमार, कैरट अंडर 33kg अक्षत मिश्रा कांस्य पदक, अंडर- 61kg एम. लोकेश स्वर्ण पदक, सीनियर अंडर 54kg मे राजकुमार एवं अंडर 47kg मे राजशेखर खुसरो कांस्य पदक, हासिल करते हुये जिले का गौरव बढ़ाये इस राज्य प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि माननीय धरमलाल कौंशिक विधायक बिल्हा विधानसभा एवं पूर्व अध्यक्ष छ.ग विधानसभा रायपुर की उपस्थिति मे पदक वितरण करते हुये रेफरी एवं कोच को भी स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुये आशीर्वाद प्रदान किया।

Rakesh Sharma