मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह में 859 विवाह एवं 5 निकाह सम्पन्न कराए गए

Updated: 28/06/2023 at 12:05 PM
मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह

जोड़ो को 49 हजार रूपए के चेक वितरण किए गए

दमोह :  जिले की तेंदूखेड़ा विकासखंड के कृषि उपज मंडी परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह निकाह योजना के तहत 859 जोडो का विवाह एवं 5 निकाह सम्पन्न कराए गए। विवाह/ निकाह होने के बाद दूल्हा दुल्हन के जोड़ो को समूहिक विवाह के मंच पर विधायक धमेन्द्र सिंह लोधी, कलेक्टर मयंक अग्रवाल,पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह एवं उपस्थित जन प्रतिनिधियों के द्वारा दूल्हा दुल्हन के जोड़ो पर फूल बरसाए गए साथ ही विधायक के द्वारा अपने ओर से एक पूजा की थाली एवं एक दीवाल घडी गिफ्ट की गई। सभी जोड़ो को 49 हजार रूपए के चेक वितरण किए गए।
कार्यक्रम में बुदेलखंड के लोक गीत के गायक जितेन्द्र श्रीवास्तव के द्वारा बुदेली लोक गीतो की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। बारिश के दौरान हजारो लोगो की भीड मौजूद रही। समूहिक विवाह के लिए कुल पंजीयन 866 कराए गए थे। ज्ञात हो कि सामूहिक विवाह के लिए पंडाल के सेट के नीचे 125 वेदियां बनाई गई थी। एक वेदी पर दो जोड़ो को बैठाया गया था, 4 राउन्ड में लगभग शाम साढे 6 बजे तक विवाह के फैरे होते रहे। विधायक धमेन्द्र सिंह लोधी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगो संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह निकाह की योजना को महत्वकांक्षी योजना के साथ सरकार की विभिन्न योजना के बारे -में जानकारी दी।

साइबर सुरक्षा व सोशल मीडिया धोखाधड़ी से बचाव पहली प्राथमिकता- कलेक्टर अग्रवाल
First Published on: 26/06/2023 at 9:45 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में उत्तर प्रदेश सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Welcome to The Face of India