बिरेन्द्र पाण्डेय | भागलपुर, देवरिया ( TFOI )
मईल थाना क्षेत्र के छित्तुपुर में भूमि विवाद में पंचायत के दौरान जमकर मारपीट हो गई। पंचायत करने गए एक पंच को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से छह लोगों को हिरासत में लिया है।
छित्तुपुर निवासी प्रदीप और शिव आधार साहनी में कई वर्षों से भूमि का विवाद चल रहा है। रविवार को दोनों पक्षों ने पंचायत के माध्यम से विवाद निपटारा करने के लिए गांव के अलावा पड़ोसी गांव भागलपुर,देवसिया एवं ईसारू से कुछ पंचों को बुलाया था। पंचायत के दौरान एक पक्ष ने लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव निवासी भरत सिंह के ऊपर डंडा से प्रहार कर कर दिया। दोनों तरफ से लाठी डंडे के साथ ईंट पत्थर चलने लगा। थोड़ी देर के लिए गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मईल बी बी राजभर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों तरफ से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।
Discussion about this post