
A welcome ceremony was organized for first year students in the Geography Department.
बरहज, देवरिया। स्थानीय बाबा रघु दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज में भूगोल प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का परा स्नातक तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने स्वागत समारोह आयोजित किया कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंगलाचरण एवं सरस्वती वंदना कृति तिवारी साधना गोड ने प्रस्तुत किया तत्पश्चात अतिथियों को बैच लगाकर उसको कुछ देते हुए मधुलिका मिश्रा अंशिका राव स्नेहा दीक्षित ने स्वागत किया स्वागत गीत कृति तिवारी एवं साधना गोंड ने प्रस्तुत किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य शंभू नाथ तिवारी डॉ विनय तिवारी, डॉ शैलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ सुनील श्रीवास्तव, प्रियंका मद्धेशिया, प्रदीप शुक्ला, आदि ने संबोधित किया संचालन पुनीत कुमार तिवारी ने किया ।कार्यक्रम के दौरान सुधीर सिंह, नागेंद्र भारती, प्रवीण सागर ,पुनीत तिवारी, सूर्य प्रकाश तिवारी, दुर्गावती मद्धेशिया ,पूजा यादव, अनामिका राव आदि उपस्थित रहे ।