Categories: राज्य

अनुपस्थित अधिकारियों को सोकाज जारी

सुरेश दुबे ब्यूरो

दमोह : समय सीमा की बैठक में आज कलेक्टर एस. कृष्ण चैतन्य ने सी. एम. हेल्पलाइन की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन एल-1 अधिकारियों की समीक्षा की जिन्होने विगत 4 दिवसों में एक भी शिकायत बंद नहीं कराई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों द्वारा शिकायत बंद न हो पाने का कारण बताया।
कलेक्टर श्री चैतन्य ने ऐसे 54 एल-1 अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने हेतु पूर्व में निर्देशित किया गया था, किंतु कुछ अधिाकारी बैठक में अनुपस्थित रहे, जिन पर कलेक्टर द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। श्री चैतन्य ने विजय कुमार रैकवार (नगर पालिका अधिकारी), डॉ ई मिंज (खण्ड चिकित्सा अधिकारी), माधव सिरवैया (कृषि विकास अधिकारी), महेन्द्र सिंह राय (कनिष्ठ अभियंता), संदीप धुर्वे (कनिष्ठ अभियंता), डी के साहू (कृषि विकास अधिकारी), संजीव कुमार मिश्रा (परियोजना अधिकारी), पंकज वाधवानी ( प्रबंधक जल जीवन मिशन), ए. के. जैन (महाप्रबंधक), आर के लडिया (परियोजना अधिकारी), आई पी मिश्रा (परिक्षेत्र अधिकारी), आर के जैन (कृषि विकास अधिकारी), एम एल गहिरवार (कृषि विकास अधिकारी), जी पी बेन (कृषि विकास अधिकारी), राजू डाबर (सहायक आयुक्त), कार्तिकेय मण्डलोई (परिक्षेत्र अधिकारी), सुनीता यादव (खेल अधिकारी), शिव राय (परियोजना अधिकारी), ए के जाटव (कार्यपालन यंत्री जल संसाधन) को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये।
बैठक में कलेक्टर द्वारा समस्त अधिकारियों को एक सप्ताह में जनवरी माह की समस्त लंबित शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिये गये

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team