बरहज तहसील में प्राइवेट कर्मचारियो पर लगा मनमानी वसूली करने का आरोप अधिवक्ताओ ने किया प्रदर्शन

बरहज: देवरिया बरहज तहसील परिसर में अधिवक्तागण ने दूसरे दिन भी कार्य से विरत रहते हुए विरोध प्रदर्शन किये। जबकि कार्यालयों में प्राइवेट कर्मचारियो को काम करने से मना करते हुए उन्हे कर दिया गया।अधिवक्तागण के प्रदर्शन की वजह से पूरे दिन कार्य वाधित रहा। अधिवक्तागण के द्वारा प्राइवेट कर्मचारियो पर मनमाने ढंग से पैसा वसूलने का आरोप लगा रहे हैं।
कोतवाली तिराहा वासी पर प्राथमिक विद्यालय बांसी प्रथम के बच्चों के द्वारा किया गया नुक्कड़ नाटक

 बरहज तहसील के बार एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष खुर्शेद आलम के नेतृत्व में अधिवक्ताओ ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेवाजी कर विरोध प्रदर्शन किये।
अधिवक्तागण आरोप लगाते हुए कहा कि यस डी एम कोर्ट, तहसीलदार कार्यालय के मालबाबू,नायब नाजिर,अभिलेख आदि सभी कार्यालयो में काम कर रहे प्राइवेट कर्मचारीयो को कार्य करने से मना करते हुए उन्हे बाहर निकाल दिया गया है।

ओशो के ऐसे विचार जो आपको जिंदगी देखने का नजरिया ही बदल देंगे

अधिवक्तागण के द्वारा अधिकारियो पर प्राइवेट कर्मचारियो के जरिए मनमाना पैसा वसूल करने का आरोप लगा रहे हैं। उनके द्वारा यही भी कहा जा रहा है की पैमाइश के नाम पर लोगो से करीब दस हजार रूपए लिए जा रहे है।सभी लोगो का कहना है कि 76क, 32, 38 का निस्तारण भी नही हो पा रहा है यहां तक की खतौनी मे नाम सुधारने व वरासत दर्ज कराने में लोगो को कई साल लग जा रहे है। इस दौरान बार एसोसिएशन संघ बरहज के खुर्शेद आलम, तारकेश्वर नाथ तिवारी,शिवदयाल सिंह, श्रवण कुमार सिंह, चंद्रगुप्त यादव,उदय राज चौरसिया, चंद्रभूषण यादव, अरविंद उपाध्याय, रामायण तिवारी,गिरीश वर्मा, त्रिपुरेश मिश्र, अरविंद प्रजापति, मुरारी भारती,आदि सभी अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Basant Mishra