अखिल भारतीय सिविल सेवा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 20 फरवरी से देहरादून में होगा : डीसी यमुनानगर राहुल हुड्डा

Updated: 11/02/2023 at 6:12 AM
IMG-20230210-WA0007
तरुण शर्मा, जगाधरी-यमुनानगर हरियाणा ■ प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2023 , टीम का ट्रायल 12 व 13 को भिवानी में होगायमुनानगर, 10 फरवरी-अखिल भारतीय सिविल सेवा कबड्डी (पुरुष व महिला) खेल प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 20 फरवरी से 24 फरवरी 2023 तक उत्तराखंड के देहरादून में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में हरियाणा की पुरूष व महिला वर्ग की अलग-अलग टीम के 16 सदस्यों का चयन किया जाएगा, जिसमें एक-एक कोच व मैनेजर शामिल रहेंगे। इसके लिए प्रवेश की अन्तिम तिथि 15 फरवरी 2023 निर्धारित की गई है।डीसी राहुल हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि कबड्डी की हरियाणा राज्य की पुरुष टीम का चयन ट्रायल 12 फरवरी तथा महिला टीम का चयन 13 फरवरी को भिवानी में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अपना सत्यापित जन्म प्रमाण-पत्र व विभाग द्वारा जारी किया गया आई.डी. कार्ड नम्बर साथ लेकर निर्धारित तिथि व समय अनुसार निर्धारित स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि इस ट्रायल में हरियाणा राज्य के सभी विभागों के कर्मचारी/अधिकारी भाग ले सकते हैं। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले कर्मचारी/अधिकारी अपने-अपने विभाग से फोटो सहित यह प्रमाण-पत्र साथ लेकर जाएं कि वे अमुक विभाग/कार्यालय के सरकारी कर्मचारी/अधिकारी हैं।डीसी ने बताया कि केन्द्रीय सिविल सेवा, सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों अनुसार इन सिविल सेवा प्रतियोगिताओं में बोर्ड, कारपोरेशन के अधीन कार्यरत कर्मचारी/अधिकारी तथा पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड, एचएसआईडीसी के कर्मचारी/अधिकारी तथा कच्चे, अनुबंध आधार व 6 माह से कम समय अवधि के नियमित कर्मचारी/अधिकारी भाग नहीं ले सकते।
First Published on: 11/02/2023 at 6:12 AM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में राज्य सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India