रिपोर्ट उमाकांत विश्वकर्मा
बलिया जनपद के रसड़ा क्षेत्र के माधोपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के कैम्पस में मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं, बालिकाओं को सरकार द्वारा जारी सहायता डायल नम्बरों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान वाराणसी सत्र न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार सिंह मुन्ना ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार का मुख्य कारण महिलाओं का चुप रह कर अत्याचार सहना है। जिस दिन महिलाएं खुलकर अपनी बात परिवार में रखेंगी और आत्मरक्षा के प्रति स्वयं कदम बढ़ाएगी। उस दिन से ही महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं कम हो जायेगी।
इसके लिए सरकार ने डायल 100,112व 1090 आदि कई हेल्पलाइन नम्बर शुरू की है। ताकि महिलाएं, बालिकाएं निःसंकोच उसका लाभ ले सके। और निश्चित तौर पर महिलाओं को उसका लाभ बिना रोक टोक उठाना चाहिए। एस आई वरुण कुमार राकेश व महिला कांस्टेबल अनुराधा पाण्डेय व मंजू पाल ने कहा कि महिलाओं को अपनी समस्याओं को हेल्पलाइन नंबर पर बेहिचक बताना चाहिए। इसमें उनके नाम को भी गुप्त रखने की व्यवस्था है। ऐसे में स्वयं के साथ दुसरो की सुरक्षा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया गया है।इस अवसर पर पूनम पाण्डेय, ममता गुप्ता, सुगिया देवी,दुर्गावती,अमृता सिंह, उदयवीर सिंह, धर्मेंद्र आदि ने भी विचार रखे। अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त प्रधान प्रमोद कुमार ने किया व संचालन सहायक अध्यापक मुन्नू राम ने किया।
Discussion about this post