राज्य

विधानसभा निर्वाचन-2023 : 78.15 पुरूष एवं 75.77 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया

जिले में 77 प्रतिशत मतदान संपन्न

विधानसभा निर्वाचन-2023 के तहत 17 नवम्बर को मतदान संपन्न हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक अग्रवाल ने बताया दमोह जिले में कुल 77 प्रतिशत मतदान किया गया। विधानसभा क्षेत्र 54-पथरिया में 78.34 प्रतिशत, 55- दमोह में 75.47 प्रतिशत, 56- जबेरा में 80.58 प्रतिशत एवं विधानसभा क्षेत्र 57-हटा (अजा) में 73.77 प्रतिशत मतदान संपन्न हुआ। जिले में 968091 निर्वाचकों में 502954 पुरूष एवं 465137 महिला निर्वाचक हैं जिसमें से 745475 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया, जिसमें 393060 पुरूष एवं 352415 महिला शामिल है।

एकजुटता से ही विश्वकर्मा समाज का विकास संभव

विधानसभा क्षेत्र 54-पथरिया में 79.79 प्रतिशत पुरूष एवं 76.74 प्रतिशत महिला, 55-दमोह में 77.09 प्रतिशत पुरूष एवं 73.75 प्रतिशत महिला, 56-जबेरा में 81.28 प्रतिशत पुरूष एवं 79.83 प्रतिशत महिला तथा 57-हटा में 74.57 प्रतिशत पुरूष एवं 72.90 प्रतिशत महिला मतदाताओं द्वारा मतदान किया गया।

इसी प्रकार जिले में 7,45,475 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग किया गया, जिसमें से 3,93,060 पुरूष मतदाताओं एवं 3,52,415 महिला मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग किया गया। विधानसभा क्षेत्र 54-पथरिया में 1,85,789 मतदाताओं में 99,143 पुरूष एवं 86,646 महिला, 55-दमोह में कुल 1,85,968 मतदाताओं में 97,804 पुरूष एवं 88,164 महिला, 56-जबेरा में 1,92,798 मतदाताओं में 1,00,798 पुरूष एवं 92,000 महिला तथा 57-हटा (अजा) में 1,80,920 मतदाताओं में 95,315 पुरूष एवं 85,605 महिला मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग किया गया।

ज्ञातव्य है कि दमोह जिले में कुल निर्वाचकों की संख्या 9,68,091 है, जिसमें से पुरूष निर्वाचकों की संख्या 5,02,954 एवं महिला निर्वाचकों की संख्या 4,65,137 है। विधानसभा क्षेत्र 54-पथरिया में निर्वाचकों की संख्या 2,37,155 है जिसमें से पुरूष निर्वाचकों की संख्या 1,24,250 एवं महिला निर्वाचकों की संख्या 1,12,905 है, 55-दमोह में निर्वाचकों की संख्या 2,46,416 है, जिसमें से पुरूष निर्वाचकों की संख्या 1,26,866 एवं महिला निर्वाचकों की संख्या 1,19,550 है, 56-जबेरा में निर्वाचकों की संख्या 2,39,261 है, जिसमें से पुरूष निर्वाचकों की संख्या 1,24,010 एवं महिला निर्वाचकों की संख्या 1,15,251 है। इसी तरह 57-हटा (अजा) में निर्वाचकों की संख्या 2,45,259 है, जिसमें पुरूष निर्वाचकों की संख्या 1,27,828 एवं महिला निर्वाचकों की संख्या 1,17,431 है।

TFOI Web Team