राज्य

वन स्टॉप सेंटर दमोह में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

वन स्टॉप सेंटर : मध्य प्रदेश.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत प्रिंसिपल जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह रेणुका कंचन, जिला न्यायाधीश/ सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह अम्बुज पाण्डेय के मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर दमोह में महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त करने हेतु विधिक जानकारी एवं नालसा, सालसा की योजनाओं की जानकारी के संबंध में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में द्वितीय जिला न्यायाधीश रजनी प्रकाश बाथम, जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया, वन स्टॉप सेंटर से प्रशासक मालती कुर्मी, सविता जैन, इन्दु राय एवं स्टाफ सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं महिलायें उपस्थित रहीं
            इस अवसर पर द्वितीय जिला न्यायाधीश रजनी प्रकाश बाथम ने कहा कि समाज में महिलाओं को प्रताड़ित किया जाता है, किंतु वह जानकारी के अभाव मे अपने अधिकारों का प्रयोग नहीं कर पाती, ऐसी महिलाओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय तक पहुंचाएं ताकि महिलाएं अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ सकें। उन्होंने पॉक्सो अधिनियम के संबंध में पीड़ित के अधिकारों के संबंध में भी जानकारी दी।

                   जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया ने ऐसिड अटैक के पीड़ितों को प्रतिकर, मध्य प्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर के संबंध में जानकारी दी। इसके साथ ही 05 अगस्त को समाधान आपके द्वार लोक अदालत शिविर के बारे में जानकारी देते हुये कहा गया कि न्यायालय में लंबित शमनीय प्रकरण एवं राजस्व, पुलिस, वन एवं विद्युत से संबंधित विवादों का निराकरण समाधान आपके द्वारा शिविर अंतर्गत किया जायेगा। उन्होंने उपस्थित जनों से अपने स्तर पर अधिक से अधिक व्यक्तियों को लाभान्वित किये जाने हेतु इसकी जानकारी दिये जाने की अपील की।

राजस्व अधिकारियों के कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करूंगी- जय देवी तिवारी 

Suresh Dubey