रिपोर्ट उमाकान्त विश्वकर्मा
बलिया जनपद के रसड़ा विधानसभा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व. हाजी नुरुल बशर अंसारी के पुत्र रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ सपा नेता बदरुदुजा उर्फ बब्लू अंसारी ने लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने श्रीनाथ बाबा, रोशन शाह बाबा की गंगा जमुना तहजीब पर चलने वाले के लिए विख्यात रसड़ा क्षेत्र की समस्याओं से भी उन्हें रूबरू कराया। वरिष्ठ नेता श्री अंसारी ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने संदेश में कहा कि आप और हमारे कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्रों में पार्टी के लिए दिन रात काम करना होगा। तभी हम सभी आने वाला 2022 में सपा का परचम प्रदेश में लहरायेगा।
आप लोग इसी तरह आम जनता के बीच में जाकर उनके दुख-सुख में शामिल होकर कार्य करने का काम करे। और लोंगो की समस्याओं को सूचीबद्ध करें। ताकि सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश,शहर, गांव और समाज की संकल्पना को साकार किया जा सके। श्री अंसारी ने बताया कि उन्हें भी पूरा विश्वास है कि यदि सपा मुखिया के संदेशों पर ईमानदारी से चला जाए तो न केवल प्रदेश में उन्हें मुख्य मंत्री बनाया जा सकेगा। बल्कि समस्या मुक्त उत्तर प्रदेश का संकल्प भी पूरा होगा। इसी क्रम में उन्होंने आज अपने विधानसभा पहुंच कर विभिन्न बाढ़ प्रभावित गांवो का दौरा किया और क्षेत्र में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिया और घटनास्थल से ही उच्च अधिकारियों को वहां की समस्याओं से अवगत कराया इस दौरान उन्होंने प्रधानपुर,मिर्जापुर,जवैनिया,हथुई, लखुवा इत्यादि गांव का भ्रमण कर वहां की जन समस्याओं से अवगत हुए और पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया उन्होंने कहा कि 2022 में अगर सपा की सरकार आती है तो जमीनी स्तर से इस समस्या का समाधान होगा।
Discussion about this post