जन सहयोग से शुरू हुआ काम, क्या अवलोकन
नीमच। जनपद पंचायत नीमच अंतर्गत ग्राम सावन में श्री पंचमुखी त्रिकोणीया बालाजी मंदिर प्रांगण में जन सहयोग से सत्संग हाल का निर्माण शुरू कर दिया गया है। समिति के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने गुरुवार को निर्माण कार्य का अवलोकन किया।
- Advertisement -
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सावंत से बरडिया जागीर- पिपलिया रावजी मार्ग पर श्री पंचमुखी त्रिकोणीया बालाजी मंदिर का निर्माण जनसहयोग से एक वर्ष पूर्व किया गया।
मंदिर के प्रांगण में सत्संग हॉल का निर्माण कार्य पिछले सप्ताह शुरू किया गया था। जिसका अवलोकन करने गुरुवार को जनपद सदस्य प्रहलाद भट्ट, पूर्व सरपंच मुकेश शर्मा, पूर्व सोसाइटी डायरेक्टर रमेश चंद भील पहुंचे। इस दौरान पूर्व सरपंच श्री शर्मा ने बताया कि मंदिर निर्माण में हरि बल्लभ पोरवाल, समाजसेवी अशोक अरोरा और ग्राम सावन के नागरिकों के सहयोग से किया गया है। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, विधायक दिलीप सिंह परिहार एवं गणमान्य जन उपस्थित हुए थे।
वर्तमान में समिति के अध्यक्ष रामप्रसाद पंड्या, सुरेश शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता, कारूलाल पंड्या की देखरेख में सत्संग हाल का निर्माण शुरू किया गया है।
- Advertisement -
इस अवसर पर बद्री लाल लोहार, भगवती प्रसाद भट्ट, रमेश चंद्र पंड्या,योग समिति के परसराम पंड्या, मिट्ठू लाल बावरी, बेणीराम वाली, दशरथ भट्ट, जनक दधीचि,यशवंत भाटी, संजय दधीचि, दिनेश पाटीदार, राहुल सुथार सहित अनेक लोग मौजूद थे।