राज्य

बलिया पुलिस को मिली सफलता,पाक्सो एक्ट का वांछित गिरफ्तार

संवाददाता -रविन्द्र कुमार

बलिया : खेजूरी पुलिस टीम ने पाक्सो एक्ट में वांछित अपराधी को गिरफ्तार करके धारा 363, 376 (3) आईपीसी व ¾(2) पाक्सो एक्ट के तहत चालान न्यायालय कर दिया। बलिया पुलिस अधीक्षक एस.आनंद के निर्देशन में खेजुरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना खेजुरी उप निरीक्षक पन्नालाल मय फोर्स क्षेत्र में मौजूद थे, तभी खेजुरी थाने पर पंजीकृत धारा 363, 376 (3) आईपीसी व ¾ (2) पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित रोहित राजभर पुत्र रामगीर राजभर निवासी करम्मर थाना खेजुरी को करम्मर पंचायत भवन के पास से गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त वांछित के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में -हेड कां. दानबहादुर यादव व कां. अजय यादव शामिल रहे।

TFOI Web Team

Share
Published by
TFOI Web Team