बारीपुर हनुमान मंदिर राजन जी महाराज द्वारा श्री राम कथा

Updated: 25/12/2023 at 10:02 PM
IMG_20231225_183916

बरहज ,देवरिया। बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बारीपुर हनुमान मंदिर पर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक राजन जी महाराज द्वारा राम कथा के तीसरे दिन राम जन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान के जन्म के अनेक कारण है। पृथ्वी पर पाप अत्याचार बढ़ गया था रावण के अत्याचार से पृथ्वी पर संत महात्माओं ब्राह्मण पर राक्षस अत्याचार करने लगे देवताओं ने भगवान से प्रार्थना की भगवान ने देवताओं को वचन दिया मैं अवतार लेकर पृथ्वी का उधार करूंगा मानस में कथा आती है कि भगवान के अवतार का दूसरा कारण महर्षि नारद ने श्राप दिया था जिस भगवान को अवतार लेना पड़ा तीसरा कारण कश्यप और अदिति ने पूर्व जन्म में इतनी तपस्या की थी। जिससे प्रसन्न होकर भगवान ने पृथ्वी पर अवतार लेने की बात स्वीकार की थी। चौथी बात मनु और शतरूपा की तपस्या पर प्रसन्न होकर भगवान ने पुत्र बनना स्वीकार किया था कथा आयोजक हनुमान मंदिर के उत्तराधिकारी गोपाल दास जी महाराज ने आगत अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि यह कथा 9 दिन की है। आज तीसरे दिन कथा चल रही है आप लोग कथा श्रवण करें। भगवान श्री सीताराम जी की कृपा आप सभी पर निरंतर बनी रहे यह मेरी मंगल कामना है।

 

First Published on: 25/12/2023 at 10:02 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में राज्य सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India