भदोही। औराई क्षेत्र विक्रमपुर में भाजपा अनुसूचित जाति का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि लक्ष्मण आचार्य जी रहे। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि देश आजाद हुए सत्तर साल से अधिक हो गया लेकिन फिर भी तरह तरह की चीज लोग मांगते है। देश की आजादी गोली खाकर मिली। लोग अपने बेटे को देश की आजादी के लिए न्यौछावर किया। कहा कि दूसरे के अधीन रहना एकदम बेकार चीज है। उस समय अंग्रेजों का बहुत डर था लेकिन फिर भी देश की आजादी के हजारों लाखों लोग न्यौछावर हो गये।
लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि आजादी के बाद लोगों ने सोचा कि अब सब कुछ सही होगा लेकिन लोगो को घर भी नसीब न हुआ। जो गरीबी नही देखा है वह गरीबों के बारे में कैसे जान सकता है। ऐसे ही आजादी के बाद अमीर लोगो के हाथ सत्ता आई जिससे देश से गरीबी नही मिट सकी। कहा कि देश के लोग अपने अधिकार, सुविधा, दवा, आवास के लिए लोग तरसते रहे। शिक्षा शेरनी के दूध की तरह है जो यह दूध पाता है जो बलवान होता है। ऐसे ही शिक्षा प्राप्त करने वाले नरेन्द्र मोदी ने देश के गरीबों की सुधि ली और 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने। और देश में तिजोरी भरने के बुरे दिन आ गये। और सरकार ने सभी लाभ गरीबों को दिया। कहा कि आजादी के बाद 13 हजार गांवों मे बिजली नही थी लेकिन आज देश के हर गांव मे बिजली है। गरीबों के लिए ईलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बना जो गरीबों के लिए वरदान साबित हुआ। भ्रष्टाचार के बारे में कहा सबसे ज्यादा प्रभावित गरीब होता है। इसलिए रोटी कपडा और मकान लोगो की मुख्य जरूरी है। जिसे प्रधानमंत्री से देश के लोगो को दिया। देश में 2022 तक सभी को पक्का मकान, गैस सिलेण्डर, फ्री शिक्षा, फ्री यूनिफार्म, मुफ्त राशन, मुक्त वैक्सीन, किसान सम्मान, पेंशन, पक्की सड़क सभी को दिया जा रहा है जो विश्व में अलग है। इसके पहले कभी किसी दलों की सरकार के लोगो ने नही किया।
लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि भाजपा के विरोधी लोग अब अलग थलग पड़ चुके है। गांव अब शहर हो गया है क्योकि यहां पर भी शौचालय घर घर हो गया है। गड़बड़ी करने वाले जेल भेजे जा रहे है। सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सर्वाधिक अनुसूचित जाति के लोगो को होता है। दलितों को अधिकार देने का कार्य भाजपा ने किया। आरक्षण की चिंता केवल भाजपा ही कर सकती है। कहा चुनाव के चक्कर में सभी दल एकजुट होकर जनता को ठगने में सपा बसपा के लोग जुटे है। जनता को गुंडा माफिया डराते थे लेकिन अब भाजपा के शासनकाल में गुंडा बदमाश जेल में है। प्रदेश दंगा मुक्त हो गया है। देश कोरोना के समय में भी संभाला यह केवल देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वजह से हुआ। कोरोना काल में भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने कार्य किया। आज कुछ दलों के लोग जाति और धर्म के नाम पर लोगो को ठगने का प्रयास करने में लगे है। जबकि भाजपा विकास में विश्वास करती है। देश में परिवर्तन होने पर लोग बाहर से भी जनेऊ पहनते है। आज लुटेरे दंगा करने वाले जेल में है वे फिर सोचती है कि जनता को गुमराह करके फिर सत्ता में आना चाहते है। कहा कि सात वर्ष पहले भारत की क्या दशा थी और आज क्या है। देश में हर प्रकाश से देश विकास कर रहा है कुछ बिदेशी शक्तियां देश को बांटने पर जुटी है। समता युक्त समाज की परिकल्पना आज साकार हो रही है। जिसमें भाजपा की सरकार का कार्य बेहतर है। कुछ लोग भारत के विकास को रोकने के प्रयास में है। सारे समाज को एकजुट बनाकर एक गुलदस्ता बनाकर रहिये। कहा कि सपा और बसपा ने अनुसूचित जाति के लोगो के साथ अन्याय किया। गांवों में सरकार की सुविधाएं तभी बनी रहती है जब भाजपा की सरकार फिर बनेगी। समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले का विकास ही लक्ष्य है। इस मौके पर विनय श्रीवास्तव, ओम प्रकाश तिवारी, हीरालाल पासवान, सुरेन्द्र बिन्द, चन्दूलाल चन्द्राकर, गुलाब पासी, अशोक सोनकर, राजकुमार पासी समेत काफी संख्या में भाजपा के लोग मौजूद रहे।
Discussion about this post