BJP Kisan Morcha भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा एफ पी ओ के माध्यम से किसान होंगे खुशहाल

Updated: 25/06/2023 at 7:20 PM
भाजपा किसान मोर्चा
BJP Kisan Morcha : बसन्त कुमार मिश्र | बरहज। देवरिया बरहज तहसील क्षेत्र अंतर्गत कपरवार में किसान मोर्चा देवरिया द्वारा महासम्पर्क अभियान के अंतर्गत एफ०पी०ओ० से सम्पर्क कार्यक्रम के क्रम में किसान मोर्चा पदाधिकारियो ने बरहज के कपरवार में विकासशील किसान कृषि कम्पनी लिमिटेड के सदस्यों से सम्पर्क किया।
इस मौके पर उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों को सरकार द्वारा योजनाओ का लाभ पहुचाने के लिये किसानों के भागीदारी से एफ०पी०ओ० का गठन कराया है।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा प्रगतिशील कृषकों को किसान उत्पादक संगठन (एफ०पी०ओ) में जोड़कर उनके कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने और उनके आय को दुगुना करने का कार्य किया जा रहा है।

Kanya Vivah Yojana MP : मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह 26 जून को

एफ०पी०ओ० संचालक ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा कि हमने एफ०पी०ओ० के माध्यम से 340 किसानों को जोड़कर उनको सरकार की योजनाओ का लाभ पहुँचा रहे है। एफ०पी०ओ० संचालक ज्ञानेश्वर सिंह को सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण पर आधरित पुस्तक देकर 9090902024 पर मिस्ड काल कराया गया। संचालन किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष काशीपति शुक्ल ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुमन्त चतुर्वेदी, बलवन्त यादव, शत्रुध्न सिंह,मुन्ना सिंह, अनिल कुमार, राजेश आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
First Published on: 25/06/2023 at 7:19 PM
विषय
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए, हमें फेसबुक पर लाइक करें या हमें ट्विटर पर फॉलो करें। TheFaceofIndia.com में राज्य सम्बंधित सुचना और पढ़े |
कमेंट करे
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Welcome to The Face of India