‘आपातकाल का काला दिवस’ विषय पर किया संबोधित
प्रतापगढ़ – भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रतापगढ़ जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘आपातकाल का काला दिवस’ एवं राजस्थान सरकार की विफलताओं के विषय पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हार्दिक अरुण ने बताया कि भाजपा जिला प्रतापगढ़ की पत्रकार वार्ता को मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत में संबोधित किया। पत्रकार वार्ता में जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया, डॉ. नारायण निनामा, जिला उपाध्यक्ष उत्सव जैन, नगर मण्डल अध्यक्ष रितेश सोमानी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसपाल गुर्जर मंचस्थ रहे। पत्रकार वार्ता का संयोजन एवं संचालन जिला मीडिया प्रभारी हार्दिक छोरिया ने किया।
Discussion about this post